मानसून सत्र, एंबुलेंस की कमी का मुद्दा विधानसभा में उठा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 15 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. पहले दिन की तरह आज भी सदन में हंगामा होने के आसार है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के विभागों से जुड़े प्रश्न लगाए गए हैं. वहीं 4 ध्यानाकर्षण भी लगाए गए हैं. विधायक राजेश अग्रवाले एंबुलेंस की कमी का मुद्दा उठाएंगे, जबकि नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत रेडी टू ईट योजना को लेकर सवाल उठाएंगे. वहीं, विधायक शेषराज हरवंश अवैध शिकार के मुद्दे से ध्यान आकृष्ट करेंगी और विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और भावना बोहरा राज्य में घुसपैठियों के मुद्दे को उठाएंगे. इसके अलावा, आज सदन में चार याचिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी. ये याचिकाएं विधायक लखेश्वर बघेल, भावना बोहरा, ललित चंद्राकर और सावित्री मंडावी पेश करेंगे. वहीं सदन में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी जाएगी, जिसके लिए प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

इन 5 लोगों को जरूर पानी में उबालकर पीना चाहिए इस हरे पत्ते का जूस, फायदे इतने कि आप गिनते-गिनते थक जाएंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 जुलाई 2025। सेहत की चाबी अक्सर हमारे किचन में ही छुपी होती है और ऐसा ही एक चमत्कारी उपाय है इस खास हरे पत्ते का जूस, जिसे पानी में उबालकर पीने से कई गंभीर समस्याओं से राहत मिल सकती है. खासतौर पर 5 […]

You May Like