भगवद गीता के किंडल वर्जन को लॉन्च करते हुए बोले पीएम मोदी- युवा जरूर पढ़ें, चुनौतियों से लड़ने की मिलेगी सीख

शेयर करे

स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता का किंडल वर्जन लॉन्च 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 11 मार्च 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता का किंडल वर्जन लॉन्च किया है। इस लॉन्च के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भगवद गीता हमें विचार करने के लिए प्रेरणा देती है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गीता हमें कुछ नया करने की प्रेरणा देती है। 

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि भगवद गीता उन विचारों का संयुक्त रूप है जो आपको विषाद से लेकर विजय तक ले जाता है। उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी हो या लोकमान्य तिलक, हर कोई भगवद गीता से प्रभावित रहा है। अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि गीता आपको ताकत देती है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक आर्टिकल में भगवद गीता से कोरोना काल को जोड़कर देखा गया। इसमें डॉक्टरों को अर्जुन बताया गया और अस्पतालों को युद्धस्थली के तौर पर दर्शाया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं देश के युवा से अपील करता हूं कि वो गीता को पढ़ें। गीता आपको जिंदगी में मुश्किलों से जूझने में मदद करेगी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब दुनिया को दवाई चाहिए थी, तब भारत ने उतना किया, जितना वो कर सकता था। भारत पर इस बात पर गर्व करना चाहिए कि स्वदेशी वैक्सीन दुनियाभर में भेजी जा रही हैं। यही हमें गीता सिखाती है। हम समझते हैं कि आत्मनिर्भर भारत दुनिया के लिए अच्छा है। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के उपदेश भी लोगों को इसी तरह प्रभावित करते थे। बता दें कि तमिलनाडु के श्री रामकृष्ण तपोवनम आश्रम के फाउंडर स्वामी चिद्भवानंद के भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा है। उनकी 186 से ज्यादा किताबें अलग-अलग फॉर्मेट में छप चुकी हैं।

Leave a Reply

Next Post

मेरिक गारलैंड होंगे अमेरिका के नए अटॉर्नी जनरल, सीनेट ने की पुष्टि

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           वाशिंगटन 11 मार्च 2021। अमेरिका की सीनेट ने पुष्टि की है कि मेरिक गारलैंड अमेरिका के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे। संघीय अपीली अदालत के जज रहे गारलैंड को 2016 में सुप्रीम कोर्ट की एक सीट के लिए रिपब्लकिन सांसदों का समर्थन नहीं मिला था। हालांकि इस […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक