आम के साथ कभी भी भूलकर न खाएं ये 4 चीजें, पेट के लिए बन सकती हैं जहर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 22 जून 2025। गर्मियों में फलों का राजा आम को कहा जाता है. ये सबका पसंदीदा फल होता है. खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही ये न्यूट्रिशन के गुणों से भी भरपूर होता है. इसलिए लोग इसे मजे से खाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि इस आम का सेवन कुछ चीजों के साथ करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. दरअसल, कई बार लोग खाने की कई चीजों को दूसरे फूड आइटम्स या चीजों के साथ मिलाकर खाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार उनकी ये आदत उनके लिए समस्या बन सकती है।

मसालेदार खाना

कई लोग खाने के साथ आम खाना पसंद करते हैं. लेकिन अगर आप बहुत मसालेदार खाने के साथ आम को खाते हैं तो ऐसा करने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. दरअसल मसालेदार खाना आपके पाचन तंत्र को उत्तेजित करता है, वहीं आम एक हैवी फल है जो पाचन की प्रोसेस को स्लो कर सकता है. जिस वजह से पेट में जलन, गैस और अपच की शिकायत हो सकती है।

दूध 

आम और दूध का कॉम्बिनेशन भी हमेशा से विवाद में रहा है. आर्युवेद के अनुसार आम और दूध का साथ में सेवन आपके पाचन तंत्र पर उल्टा असर डाल सकता है. कुछ लोग इसे आसानी से पचा लेते हैं, फिर भी संवेदनशील पेट वालों के लिए यह संयोजन हानिकारक हो सकता है।

शहद

आम और शहद का एक साथ सेवन भी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. यह कॉम्बिनेशन आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है. इसलिए इन दोनों को साथ में खाने से बचना चाहिए।

दही

आम और दही का सेवन भी पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता है. आयुर्वेद के अनुसार, दही और आम का एक साथ सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स बन सकते हैं, जिससे एलर्जी और त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

Leave a Reply

Next Post

इस पत्‍ते का लेप चेहरे पर लगाने से सारे दाग-धब्‍बे हो जाएंगे साफ, चमकने लगेगा फेस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 22 जून 2025। क्या आपकी स्किन भी डल हो गई है, पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों से परेशान हैं? तो अब टेंशन छोड़ दीजिए, क्योंकि सिर्फ एक पत्ता आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देगा. यह ऐसा जादुई पत्ता है, जो सीधा नेचर से आया है और […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस