सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गोरखपुर, 25 अक्टूबर 2026। देवरिया के रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी आवास में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में स्टाफ नर्स समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रविवार सुबह घटना से आक्रोशित मायके वालों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया।

गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के चांदबारी गांव निवासी 32 वर्षीय गुड़िया की शादी करीब पांच साल पहले देवरिया के एकौना थाना क्षेत्र के करहकोल गांव निवासी चमन लाल विश्वकर्मा से हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी ज्ञानवी है। गुड़िया वर्तमान में गर्भवती थी। उसकी ननद पूर्णिमा रुद्रपुर सीएचसी में स्टाफ नर्स है। पूरा परिवार सीएचसी परिसर स्थित उसके सरकारी आवास में रहता था।

कमरे में बेड पर मिला महिला का शव
शनिवार देर रात करीब 12 बजे हुई घटना की सूचना रविवार रात करीब एक बजे पीआरवी-112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को गुड़िया कमरे में बेड पर मृत मिली। उसके गले और सिर पर चोट के निशान बताए गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका की मां लालती देवी का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए गुड़िया को लगातार प्रताड़ित करते थे। इस मामले में रिश्तेदारों के बीच दो बार पंचायत भी हुई थी। मां ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ही उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया कि पीआरवी-112 के माध्यम से सीएचसी रुद्रपुर के कर्मचारी आवास में गुड़िया विश्वकर्मा पत्नी चमन लाल के मृत मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्टाफ नर्स समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति है।

Leave a Reply

Next Post

आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम

शेयर करेअगले साल माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           पिथौरागढ़, 25 अक्टूबर 2026।  पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पिथौरागढ़ जिले के गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। उन्होंने 70 और 42 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई