जोधपुर नगर निगम में कमल खिला: भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता बने नए मेयर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

जोधपुर, 25 सितंबर 2026। जोधपुर नगर निगम में महापौर पद के चुनाव में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को हुए मतदान के बाद मतगणना में मेहता को 53 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को 46 वोट मिले। 100 सदस्यीय निगम में मेयर बनने के लिए 51 वोट जरूरी थे।

मेहता जोधपुर नगर निगम के वार्ड 82 से निर्वाचित पार्षद हैं। भाजपा ने उन्हें महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया था, जबकि कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को मैदान में उतारा था। दोनों के बीच मुकाबला 25 सितंबर को मतदान के साथ तय हुआ।

गौरतलब है कि नगर निगम के 100 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा के 45 और कांग्रेस के 44 पार्षद निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा 10 निर्दलीय और एक आरएलपी पार्षद ने जीत दर्ज की थी। बहुमत के लिए 51 पार्षदों का समर्थन जरूरी था। चुनाव से पहले भाजपा ने सात निर्दलीय पार्षदों के समर्थन का दावा किया था। मतदान के बाद आए परिणाम में मेहता को 53 वोट मिलने से उनके पक्ष में बहुमत का आंकड़ा पार हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को 46 वोट मिले।

मतपत्रों की गोपनीयता पर सवाल
मतगणना के बाद कांग्रेस की ओर से मतदान प्रक्रिया पर सवाल भी उठाए गए। कांग्रेस नेता नरेश जोशी ने मतपत्रों पर सीरियल नंबर होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे गुप्त मतदान की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। प्रसन्नचंद मेहता के महापौर निर्वाचित होने के बाद भाजपा समर्थकों ने नगर निगम और कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर जश्न मनाया। अब कल  26 सितंबर को उपमहापौर पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

1500 करोड़ की लागत से बनेगा रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ फोरलेन

शेयर करेअब एक घंटे में पहुंच सकेंगे रायपुर से बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 25 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़वासियों को जल्द ही एक नई फोरलेन की सौगात मिलने वाली है। इससे यातायात बेहतर और आसान होगा। रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ सड़क फोरलेन बनाई जायेगी। इसके रोडमैप को लेकर कवायद शुरू हो गई है। फोरलेन निर्माण का […]

You May Like

बार-बार सिर चकराना हो सकता है दिल व दिमाग की बीमारियों का संकेत....|....अनुज श्रीवत्री बने भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर....|....'रामायण' की आंधी के बीच सूर्या की फिल्म का धमाका....|....मिलावट पर शिकंजा, FSSAI ने 81.80 करोड़ के उत्पाद जब्त किए....|....10 में से 6 महिलाओं के नाम फ्लैट, जमीन की रजिस्ट्री....|....बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर ड्रोन और आईईडी से हमले....|....आरजी कर वित्तीय अनियमितता मामला: संदीप घोष फिर से ईडी के समन पर नहीं हुए पेश....|....सेवानिवृत्त अधिकारियों पर भी लागू होंगी आचार संहिता की पाबंदियां....|....पुलिस की गश्त देख तालाब में कूदे 3 नाबालिगों की मौत....|....जुआ खेलते 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.83 लाख का सामान जब्त