मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार का एक्शन प्लान, स्वास्थ्य विभाग और संगठन को लेकर की अहम बैठक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 10 मई 2026। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जदयू कोटे के नवनियुक्त मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में जदयू के कद्दावर नेताओं और मंत्रियों की मौजूदगी रही। मंत्री अशोक चौधरी और लेशी सिंह ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके अलावा, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहाँ शासन और रणनीति को लेकर देर तक मंथन चला।

मिली जानकारी के मुताबिक, बैठक का मुख्य उद्देश्य नए मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराना और सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराना था। नीतीश कुमार ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि वह अपने-अपने विभागों के कामकाज में तेजी लाएं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारें। बैठक में विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के विभागीय कामकाज और भविष्य की स्वास्थ्य रणनीतियों को लेकर नीतीश कुमार ने वरिष्ठ नेताओं के साथ फीडबैक साझा किया। उन्होंने सरकार और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि काम ऐसा कीजिए जिससे जनता के बीच सरकार की छवि को और अधिक बेहतर हो  सके।

Leave a Reply

Next Post

सरगुजा के जंगल में मिले दो नर कंकाल, छह साल से लापता किशोरी-युवक के होने की आशंका

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अंबिकापुर 10 मई 2026। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारीलुंगरा जंगल में शनिवार को दो नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि ये नरकंकाल छह वर्ष पहले ग्राम जमोनी से रहस्यमयी ढंग से लापता हुए एक किशोरी […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान