दिवाली पर ‘पठान’ के साथ SHAHRUKH KHAN करेंगे धमाका, AKSHAY की पृथ्वीराज भी होगी रिलीज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड (Bollywood) की फिल्में एक बार फिर से थियेटर्स में रिलीज़ के लिए तैयार हैं । कोविड 19 की वजह से पूरे देश के सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। हालात सुधर जाने के बाद धीरे-धीरे सिनेमाघरों को खोला गया। बता दे केंद्र सरकार ने हाल ही में अपनी गाइडलाइंस जारी करते हुए 1 फरवरी से सिनेमाघरों को 100 फीसदी खोलने की अनुमति दी है। साथ ही कई ऐसे नियम भी बताए हैं जिन्हें सिनेमाघर के मिलाकों को सख्ती से पालन करना होगा।

हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की सूर्यवंशी (Sooryavansshi) को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई थी। रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी इस साल थिएटर रिलीज की तैयारी में हैं। एक लीडिंग  ने खुलासा किया, “रोहित शेट्टी थिएटर मालिकों के साथ चर्चा कर रहे हैं । सह निर्माता रिलायंस एंटरटेनमेंट भी इन बैठकों का हिस्सा हैं। खबरें ये भी हैं कि फिल्म 2 अप्रैल, 2021 रिलीज के लिए स्लेटेड है । वहीं यशराज बैनर भी अपनी फिल्मों को रिलीज़ करने की प्लानिंग में जूट गया है । 

खबरों की मानें तो यशराज फिल्म्स की लिस्ट में कई फिल्में हैं। हालांकि उनके पास ओटीटी प्लेटफार्मों से ऑफर थे, लेकिन उन्होंने सिनेमाघरों के लिए पूरी क्षमता से काम करने और सामान्य स्थिति में लौटने के लिए इसका इंतजार करने का फैसला किया। अब जब स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है, आदित्य चोपड़ा और उनकी टीम जल्द ही इन फिल्मों की रिलीज़ डेट पर काम करना शुरू करेंगे। जुलाई 2021 से उनकी फिल्में रिलीज़ होनी शुरू हो जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार YRF किंग खान की अपकमिंग फिल्म पठान को दिवाली पर रिलीज़ करने की प्लानिंग कर रहे है। हांलाकि अभी तक इस खबर को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। पठान में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम नज़र आएंगे। खबरें ऐसी भी है कि इस फिल्म में सलमान खान कैमियों करते हुए भी दिखेंगे। पठान के अलावा अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज भी इसी साल रिलीज़ हो सकती है। ये एक हिस्टोरिकल फिल्म है। 

बता दें – यशराज की 7 फिल्में बैक-टू-बैक रिलीज़ होनी है। जिनमें से कुछ तैयार है कुछ का प्रोडक्शन वर्क चल रहा है। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म संदीप और पिंकी फरार, 20 मार्च, 2020 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते इसकी डेट बदल दी गई।  संदीप और पिंकी फरार से पहले रिलीज होने वाली दूसरी फ्लिक बंटी और बबली 2 है। यह 2005 की कॉमेडी फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल है जिसमें सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ शामिल हैं। रणवीर सिंह-स्टारर जयेशभाई जोरावर, एक सोशल कॉमेडी फिल्म है जो लंबे समय से तैयार है और 2021 में इसे सिनेमाघरों में पर रिलीज़ करना पक्का ही है। इनके अलावा शमशेरा, आचार्या और टाइगर 3 भी YRF की रिलीज़ लिस्ट में शामिल है। 

Leave a Reply

Next Post

गुजरात हाई कोर्ट की डायमंड जुबली पर पीएम मोदी ने जारी किया डाक टिकट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अहमदाबाद 06 फरवरी 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात हाई कोर्ट के डायमंड जुबली समारोह को संबोधित किया।पीएम मोदी ने इस खास मौके पर एक डाक टिकट भी जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात हाई कोर्ट के डायमंड जुबली […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान