सीआरपीएफ जवान ने की खुदकुशी: एक दिन पहले छुट्‌टी से लौटा था, अब ड्यूटी के दौरान दे दी जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दंतेवाड़ा 19 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शनिवार रात सीआरपीएफ के एक जवान ने खुदकुशी कर ली। जवान नक्सल मोर्चे पर तैनात था और कुछ दिन पहले ही छुट्टी से कैंप लौटा था। जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गाली मारी है। उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया, लेकिन पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जवान के खुदकुशी करने का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। सूचना मिलने पर पुलिस और अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।  बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि असम निवासी जवान गुनीन दास (30) सीआरपीएफ 195वीं बटालियन में कांस्टेबल पदस्थ था। उसने शनिवार रात करीब 9 बजे ड्यूटी के दौरान खुद की सर्विस राइफल से गर्दन के पास गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तो गुनीन दास लहूलुहान हालत में पड़ा था। इस पर जवान उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और अफसरों को सूचना दी। गुनीन दास की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर कर दिया। 

आईजी सुंदरराज ने बताया कि इसके बाद जवान गुनीन दास को उपचार के लिए रात करीब12 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान रात करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया। जवान कुछ दिनों की छुट्टी पर घर गया हुआ था और शनिवार को ही ड्यूटी पर लौटा था। जवान के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पूछताछ में स्थिति स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल जवान के शव को अस्पताल में रखा गया है। 

चार माह में तीन जवानों ने दी जान

  • इससे पहले 7 फरवरी को बीजापुर में भी सीआरपीएफ जवान केरल के चित्तूर, पालकड निवासी बीनू एम (37) ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। वह भी छुट्टी के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए पहुंचे थे। उनकी भी खुदकुशी का कारण सामने नहीं आ सका है। 
  • वहीं करीब चार माह पहले अक्तूबर में बीजापुर में ही एक CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। जवान सुनील कुमार मूल रूप से मध्य प्रदेश के भिंड का रहने वाला था और यहां 15वीं बटालियन में पदस्थ था। उसकी भी आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण कार्य में शामिल तीन मशीनों को नक्सलियों ने जलाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कांकेर 19 फरवरी 2023। कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा ब्लॉक में नक्सलियों ने एक बार फिर से उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने शनिवार शाम सड़क निर्माण में लगे 3 वाहनों को आग लगा दी। इस घटना के बाद ठेकेदार की भी बड़ी लापरवाही सामने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप