टी20 विश्व कप में टीम के प्रदर्शन की होगी समीक्षा, नए साल में द्रविड़-रोहित से बात करेगा बीसीसीआई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2022। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) नए साल में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा से बात करेगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा होगी। बोर्ड एक जनवरी को बैठक करेगा। इस बात की उम्मीद है कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को भी बैठक में बुलाया जा सकता है। द्रविड़ की अनुपस्थिति में लक्ष्मण ने कई सीरीज में टीम इंडिया को कोचिंग दी थी। यह बैठक श्रीलंका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से दो दिन पहले मुंबई में होगी। टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज का पहला मुकाबला तीन जनवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत 2013 के बाद से नहीं जीता है आईसीसी टूर्नामेंट
इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से हरा दिया था। टीम इंडिया 2013 के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीती थी। तब उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।  वहीं, विश्व कप की बात करें तो भारत पिछली बार 2011 में जीता था। उसने घरेलू मैदान पर श्रीलंका को हराकर विश्व कप अपने नाम किया था।

चेतन शर्मा की चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ टीम चुनी थी
चेतन शर्मा के नेतृत्व वाले चयन पैनल को विश्व कप के बाद बाहर कर दिया गया था, लेकिन एक नया पैनल अभी तक गठित नहीं हुआ है। समिति को नवंबर में बर्खास्त कर दिया गया था, लेकिन वह रणजी ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों पर नजर बनाए हुए थी। उसी समिति ने श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का चयन किया था।

चेतन शर्मा ने फिर से किया है आवेदन
इस महीने की शुरुआत में गठित क्रिकेट सलाहकार समिति ने शुक्रवार (30 दिसंबर) को चयनकर्ताओं के पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची को शॉर्टलिस्ट करने के लिए मुंबई में मुलाकात की। पैनल में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। चेतन शर्मा और हरविंदर सिंह ने चयनकर्ता पद के लिए फिर से आवेदन किया है। वहीं, आवेदन करने वाले अन्य लोगों में पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद और पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गयी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 31 दिसंबर 2022। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31.12.2022 को सेवानिवृत्त होने वाले 5 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हॉल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप