एक किक में जलकर खाक हो गई एक्टिवा:पहले दिन घूमने के लिए निकले, जैसे ही स्टार्ट की आग लग गई; सेकेंड हैंड खरीदी थी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा 26 जुलाई 2022 । छत्तीसगढ़ के कोरबा में मंगलवार सुबह एक एक्टिवा में सड़क पर अचानक आग लग गई। इससे पहले कि फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती एक्टिवा जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि एक्टिवा सेकेंड हैंड खरीदी गई थी और पहले ही दिन युवक अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए निकला था। इस दौरान जैसे ही गाड़ी को स्टार्ट किया गया, उसमें आग पकड़ ली। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सर्वमंगला रोड निवासी अनवर खान अपने दोस्त इमामुद्दीन के साथ मंगलवार को एक्टिवा से चाय पीने के लिए पुराने बस स्टैंड पहुंचा था। चाय पीने के बाद इमामुद्दीन ने एक्टिवा को स्टार्ट करने के लिए किक मारी। किक मारते ही एक्टिवा में अचानक आग लग गई। इससे पहले कि वह समझ पाते आग भड़क उठी। दुकान के पास खड़े लोगों ने पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें बढ़ती जा रही थीं।

लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन उससे पहले ही एक्टिवा जलकर खाक हो गई। इमामुद्दीन ने बताया कि सोमवार को ही ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑटो डील की दुकान से अनवर ने 40 हजार रुपए में खरीदी थी। इसके बाद पहली बार ही इस पर घूमने निकले थे, लेकिन घटना घट गई। फिलहाल लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में जानकारी जुटा रही है। आग के पीछे तकनीकी कारण बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

पति को मार डाला:नशे में चाकू लेकर मारने दौड़ा तो पत्नी ने किया वार; फिर पुलिस को किया कॉल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           जांगजीर-चांपा 26 जुलाई 2022 । छत्तीसगढ़ के जांगजीर-चांपा में सोमवार देर शाम एक महिला ने अपने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पति शराब के नशे में घर में हंगामा और पत्नी से मारपीट कर रहा था। उसने मारने के लिए चाकू लेकर दौड़ाया […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र