‘साजिशों के खेल का हुआ अंत, आ गया अपना हेमंत’, पूर्व सीएम की रिहाई के बाद रांची में लगे पोस्टर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 29 जून 2024। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को जेल से रिहा हो गए। हेमंत सोरेने की रिहाई के बाद राजधानी रांची में जगह-जगह हेमंत सोरेन के समर्थन में पोस्टर दिखाई दिए। ऐसे ही एक पोस्टर पर हेमंत सोरेन की तस्वीर के साथ लिखा है ‘साजिशों के खेल का हुआ अंत, आ गया अपना हेमंत’।

‘हेमंत सोरेन झारखंड में काफी लोकप्रिय’
हेमंत सोरेन की रिहाई झामुमो सांसद महुआ माझी ने कहा ‘झारखंड में हेमंत सोरेन काफी लोकप्रिय हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी अनुपस्थिति के बावजूद लोगों ने हमें समर्थन दिया। उनकी जेल से रिहाई को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। भाजपा ने लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कराकर वोट पाने की साजिश रची थी, लेकिन वह असफल हो गई।

हाईकोर्ट ने सोरेन को दी जमानत
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को 148 दिन बाद जेल से बाहर आए। हाईकोर्ट के जस्टिस रोंगन मुखोपाध्याय की सिंगल बेंच ने जमीन पर कब्जे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोरेन को जमानत दे दी। हाईकोर्ट ने कहा कि तथ्यों से ऐसा लगता है कि ईडी के सोरेन पर लगे सभी आरोप आधारहीन हैं। हाईकोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद 13 जून को मामला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को दिए गए फैसले में हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली। जेल से बाहर आने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया।

Leave a Reply

Next Post

बाबा बर्फानी के दर्शन आज, बालटाल से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 29 जून 2024। बम-बम भोले के जयघोष के साथ शनिवार को भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। बालटाल से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना हो गया है। शुक्रवार सुबह जम्मू से बम-बम भोले और […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय