भाजपा पर शैलेश नितिन त्रिवेदी ने किया पलटवार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/18 जुलाई 2020। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रदेश में उनकी सरकार चली गई है। सियाराम साहू की नियुक्ति भाजपा शासन में हुई थी। उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। उन्होने पूछा है कि भाजपा की नजर में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग कानून है क्या? कमलनाथ सरकार द्वारा महिला आयोग की अध्यक्ष बनाई गई शोभा झा को जब शिवराज सिंह चौहान की सरकार में हटा दिया गया तो वह सही है और यहां पर भाजपा की रमन सिंह सरकार द्वारा नियुक्त अध्यक्ष सियाराम साहू का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनकी नियुक्ति आगामी आदेश तक बढ़ाई गयी। उनके स्थान पर कांग्रेस की तीन चौथाई बहुमत से निर्वाचित सरकार ने अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की है तो इस पर भाजपा राजनीति कर रही है।
  
प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने पूछा है कि अजय चंद्राकर बतायें कि 13 करोड़ की पीएम केयर फंड से केन्द्रीय मदद के अतिरिक्त केन्द्र सरकार ने अपने मद से कोरोना के लिये कितना और क्या काम किया? अजय चंद्राकर को प्रधानमंत्री से सवाल पूछना चाहिये कि छत्तीसगढ़ से जितना पैसा पीएम केयर फंड में गया, क्या उतना फंड भी केन्द्र ने छत्तीसगढ़ को दिया है? 
 
भाजपा के दोहरे आचरण पर तीखी टिप्पणी करते हुये प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जिस भाजपा की मध्यप्रदेश की सरकार ने हाल ही में नियुक्त की गयी प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा झा को पद से हटा दिया। एक संवैधानिक पद में उसी पार्टी के ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जो अपना कार्यकाल पूरा कर चुके है और जिन्हें आगामी आदेश तक एक्टेंशन दिया गया था वो अपने पद से चिपके रहना चाहते है। भाजपा की नेताओं का बदलिप्ता का जीताजागता सबूत है। भाजपा की इस रवैये की, भाजपा की इस संविधान विरोधी रवैये की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। अजय चंद्राकर जी लगातार झूठ का सहारा लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के अच्छे काम पर दाग लगाने की कोशिश कर रहे है, सफल नहीं होगे। 30 हजार करोड़ मांगा था करोना से लड़ने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार ने। केन्द्र सरकार ने कितना दिया 13 करोड़ रू. पीएम केयर फंड से सिर्फ देने वाली केन्द्र सरकार की पार्टी भाजपा, राज्य की अच्छा काम करने वाली कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाती है। किस मुंह से सवाल उठाते हैं अजय चंद्राकर, राज्य की सरकार ने 75 करोड़ रू. की राशि कोरोना से लड़ने के लिये जारी की, 33 करोड़ की राशि और जारी की जा रही है, लेकिन कोरोना से लड़ाई की लागत भी समझनी चाहिये एक हजार टेस्ट प्रतिदिन हो तो उसकी लागत 10 लाख रू. होती है। 30 करोड़ रू. प्रतिमाह सिर्फ एक हजार टेस्ट प्रतिदिन का खर्चा है। इतने बड़े खर्च राज्य सरकार अपने संसाधनों से उठा रही है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने पीएम केयर के हाल ही के आंकड़े के मुताबिक 73800 करोड़ से अधिक के कलेक्शन में से छत्तीसगढ़ को सिर्फ 13 करोड़ की राशि दी। यह बड़े दुख की बात है कि अजय चंद्राकर जैसे नेता इस पर सवाल उठाते है।
 
प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने हरेली हमारा छत्तीसगढ़ का त्योहार है। इस हरेली से हम लोग गोधन न्याय योजना की शुरूआत करने जा रही है। प्रदेश का संगठन की बैठक हुई है। प्रदेश कार्यकारिणी की, जिला अध्यक्षों की। अब पूरे कांग्रेस संगठन के लोग, सारे कार्यकर्ता हर गोठान में, हर दईहान में, हर गांवों में हरेली का आयोजन से जुड़ेंगे। गोधन न्याय योजना की शुरूआत होगी। सबसे बढ़कर ईश्वर की ऐसी कृपा हुई है कि समय पर पानी बरसा है। रोपा-ब्यासी का काम हरेली के पहले निपटने की कगार पर है। इसे देखते हुये पूरे किसान वर्ग में खुशी का हर्ष का वातावरण है। राज्य सरकार जो मदद पहुंचायी है किसानों को कर्जमाफी किया, 2500 रू. दाम दिया है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की लाभ को पहुंचाया है। इन सारे कारणों से छत्तीसगढ़ में आज किसान खुशहाल है। हरेली की तैयारी में हर किसान जोर-शोर से जुटा है। 

Leave a Reply

Next Post

एक आना देकर बारह आना का हिसाब पूछने की आदत है भाजपा की -धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करेसवाल पूछने से पहले अजय चंद्राकर जनता को बताएं कोरोना महामारी संकटकाल में छत्तीसगढ़ को भाजपा ने क्या सहयोग किया? पीएम केयर फंड को छत्तीसगढ़ से 600 करोड़ से अधिक फंड में मिला मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ दिया मात्र 13 करोड़ कोरोना महामारी संकटकाल में भाजपा नेता सिर्फ कोरी, […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप