महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा-पत्र, आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा हटाने का वादा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 10 नवंबर 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘आज हम महाराष्ट्र चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। महाराष्ट्र का चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। अगर महाराष्ट्र में हम महा विकास अघाड़ी की सरकार लाएंगे तभी हम यहां एक स्थिर, अच्छा सुशासन दे पाएंगे।’ 

आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा हटाने का वादा
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘महाराष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए हमारे पास पांच स्तंभ हैं, जो कृषि और ग्रामीण विकास, उद्योग और रोजगार, शहरी विकास, पर्यावरण और लोक कल्याण पर आधारित हैं।’ घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ‘बेरोजगार युवाओं को 4000 रुपये मासिक वजीफा दिया जाएगा। 25 लाख रुपये की हमारी स्वास्थ्य बीमा योजना राजस्थान में अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई थी और इसे महाराष्ट्र में भी लागू किया जाएगा। हम मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराने का वादा करते हैं। हमने जाति जनगणना करने का फैसला किया है और हम तमिलनाडु की तरह आरक्षण पर 50% की सीमा को हटा देंगे।

खरगे ने कहा कि ‘हमारी पांच गारंटी महाराष्ट्र में सभी के कल्याण के लिए सहायक होंगी। हर परिवार को करीब तीन लाख रुपये सालाना की आर्थिक मदद मिलेगी। हमारी महालक्ष्मी योजना के तहत सभी महिलाओं को वित्तीय मदद दी जाएगी और उन्हें हर महीने तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। हम महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू करेंगे। साथ ही समय पर ऋण चुकाने वाले हर किसान को पचास हजार रुपये की राशि देंगे।’

Leave a Reply

Next Post

मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, हादसे में तीन की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 10 नवंबर 2024। जगदलपुर के बकावंड ब्लॉक में शनिवार की शाम को मजदुरों से भरी पिकअप पलट गई। इस घटना में तीन मजदुरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची […]

You May Like

बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा