शूटिंग सेट पर स्पॉट हुईं ALIA BHATT, ब्राउन गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं। इस समय उनका शेड्यूल काफी बिजी हैं। फिल्मों के चलते वो लगातार शूट भी कर रही हैं। हाल ही में आलिया को शूटिंग सेट (Alia Bhatt on The set) पर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में आलिया बेहद सिंपल लुक में दिखाई दे रही हैं।

दरअसल ये तस्वीरें आलिया के शूट के खत्म होने के बाद की है। तस्वीरों में आलिया ब्राउन कलर के गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं उनका सिंपल लुक उन्हें और खूबसूरत बना रहा है। अपने लुक में आलिया ने सिंपल फुटवेयर्स भी पहने हुए थे। 

आलिया के सेट पर सोशल डिस्टन्सिंग का पालन भी होता दिखा। हालांकि शूट के चलते आलिया ने तो मास्क नहीं पहना था लेकिन उनके आस पास सभी ने मास्क लगाया हुआ था। 

आपको बता दें कि  आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगुबाई काठ‍ियावाड़ी और अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मस्त्र’ और ‘बाहुबली’ फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘RRR’ में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे करण जौहर की फिल्म तख्त का भी हिस्सा थीं मगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल करण जौहर की ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है हालांकि अभी तक कोई आफिशियल घोषणा नहीं की गई है। 

Leave a Reply

Next Post

पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन का किया समर्थन तो KANGANA RANAUAT बोलीं वे किसान नहीं बल्कि आतंकवादी हैं !

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           देश भर में इस समय कृषि कानून को लेकर किसानो का आंदोलन (Farmers Protest) जारी है। 2 महीने से कड़ाके की ठंड में बैठे किसान पीछे हटने को तैयार नहीं है। देश विदेश में इसकी चर्चा जोरों पर है। कई लोगों ने इसका समर्थन भी किया […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ