एसईसीएल, सोहागपुर क्षेत्र में डीजीएमएस (उत्तरी क्षेत्र) एवं एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर, 08 अक्टूबर 2026। खान सुरक्षा महानिदेशालय (उत्तरी क्षेत्र) एवं एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने 7 अक्टूबर को एसईसीएल, सोहागपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान नीरज कुमार, उप महानिदेशक, खान सुरक्षा महानिदेशालय (उत्तरी क्षेत्र), एस. आर. महतो, उप निदेशक, खान सुरक्षा, जबलपुर तथा रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक तकनीकी (संचालन), एसईसीएल उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने सोहागपुर के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, बी. के. जेना एवं महाप्रबंधक (संचालन) मनीष श्रीवास्तव के साथ शारदा हाईवॉल माइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान खदान में संचालित कार्यों का अवलोकन करते हुए सुरक्षा नियमों, सुरक्षा उपायों एवं कार्यस्थल पर अपनाई जा रही सुरक्षा सावधानियों की समीक्षा की गई।

इसके पश्चात आयोजित बैठक में सोहागपुर के क्षेत्रीय महाप्रबंधक, महाप्रबंधक (संचालन), सभी उपक्षेत्रीय प्रबंधक, विभागाध्यक्ष, सुरक्षा अधिकारी, कोलियरी अभियंता, कोलियरी प्रबंधक तथा कॉन्ट्रैक्टर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही, निजी ठेकेदारों के साथ बेहतर समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण कार्य-संबंध स्थापित करने, आपसी विश्वास एवं सहयोग को बढ़ावा देने तथा कार्यों के सुचारु एवं सहज संचालन के लिए प्रभावी संवाद एवं समन्वय विकसित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारियों ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कॉन्ट्रैक्ट प्रतिनिधियों से निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के माध्यम से सुरक्षित एवं सुचारु खनन संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित - श्रीमती स्मृति इरानी

शेयर करेभाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के तप, त्याग और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेता है – श्रीमती स्मृति इरानी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 08 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति इरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं […]

You May Like

अमेरिका में पाकिस्तानी को जेल....|....सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज....|....एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा....|....अरुण गोविल का नया अवतार, ‘रामायणम्’ में अब दिखेगा दशरथ का शाही अंदाज....|....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित - श्रीमती स्मृति इरानी....|....एसईसीएल, सोहागपुर क्षेत्र में डीजीएमएस (उत्तरी क्षेत्र) एवं एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा....|....छत्तीसगढ़ में जॉब का गोल्डन चांस: 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी....|....सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल की मंजूरी अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट....|....ड्यूटी पर तैनात 112 आरक्षक की संदिग्ध मौत....|....एमपी में रिश्वत के आरोपी पटवारी पर अभियोजन मंजूरी