भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव पीछे, रमन सिंह ने बनाई बढ़त; जानें VIP सीटों का हाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 03 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी या फिर भाजपा का जीत का परचम लहराएगा। इस बात का फैसला आज होगा। छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों के नतीजे तीन दिसंबर यानी आज आएंगे। रिजल्ट के लिए मतगणना शुरू हो गई है। सुबह 11.50 की स्थिति के अनुसार, शुरुआती रुझान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 33 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, भाजपा ने 54 सीटों पर बढ़त बनाई है। अंबिकापुर विधानसभा से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव पीछे चल रहे हैं। डिप्टी सीएम के सामने भाजपा के राजेश अग्रवाल चुनावी मैदान में हैं। 

वहीं, पाटन विधानसभा सीट से सीएम भूपेश बघेल पीछे हो गए हैं। पाटन सीट पर भाजपा ने बघेल के भतीजे विजय बघेल पर भरोसा जताया है। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आगे चल रहे हैं। राजनांदगांव सीट से कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन को टिकट दिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा सीट से पीछे चल रहे हैं। दीपक बैज के सामने भाजपा के विनायक गोयल हैं। सक्ती विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी चरणदास महंत पीछे चल रहे हैं। भाजपा ने यहां खिलावन साहू को टिकट दिया है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है, भूपेश बघेल की बातों पर भरोसा नहीं किया। प्रथम चरण के रुझान में ये स्पष्ट दिख रहा है। निश्चित रूप से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है।

छत्तीसगढ़ में 1181 प्रत्याशियों के राजनीतिक भाग्य का फैसला सात और 17 नवंबर को ईवीएम में बंद हुआ था। यहां दो चरण में चुनाव हुआ था। पहले चरण में सात नवंबर को 20 सीटों पर तो दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज मतों की गिनती के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा और साथ ही यह भी उजागर हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ की जनता क्या चाहती है।

यहां पहली बार महिलाओं को सौंपा गया है मतगणना का काम
कांकेर भानुप्रतापुर अंतागढ़ के 36 उम्मीदवारों का तकदीर का फैसला आज होगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज में सुबह आठ बजे से होगी मतगणना। जिले में पहली बार महिलाओं को सौंपा गया है मतगणना का काम। अल्फाबेट के आधार पर महिला कर्मचारियों को ड्रेस कोड  दिया गया है। तीनों विधानसभाओं की मतगणना 14 राउंड में होगी और लैंगिक समानता पर फोकस है।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश के रुझानों पर गदगद हुए शिवराज , लगाए भारत माता की जय के नारे, किया जीत का दावा...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 03 दिसंबर 2023। । मध्य प्रदेश में मतगणना अभी जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा भारत माता की जय जनता जनार्दन की जय आज […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत