संसद का मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, छत्तीसगढ़ से भी मंत्रीमडल में शामिल होने की संभावना

admin
शेयर करे

पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की भी जल्द हो सकती है घोषणा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 जून 2026। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। सत्तारूढ़ दल के शीर्ष स्तर से संकेत मिल रहा है कि यह फेरबदल संभवतः संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले किया जा सकता है। संसद का मानसून सत्र आम तौर पर जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू होता है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी की नई टीम की घोषणा के साथ ही किया जाएगा। मालूम हो की छत्तीसगढ़ से मात्र एक राज्यमंत्री तोखन साहू हैं। चर्चा है कि छत्तीसगढ़ से किसी अनुभवी चेहरे को मंत्रीमंडल में शामिल करने की प्रबल संभावना है।
माना जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पदाधिकारियों की सूची को अंतिम रूप दे चुका है और “नितिन नवीन की टीम” का एलान जल्द हो सकता है। इस बात की भी प्रबल संभावना है कि कुछ मंत्रियों को संगठन में भेजा जाए और पार्टी पदाधिकारियों को मोदी सरकार में शामिल किया जाए। कुछ मंत्रियों का विभाग बदले जाने की भी अटकलें हैं। नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में अनियमितताओं सहित मंत्रालय से जुड़े कई विवादों के कारण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार में शीर्ष स्तर पर यह धारणा प्रवल हो रही है कि अहम मंत्रालयों में नए चेहरों की आवश्यकता है। इसके अलावा क्षेत्रीय, राज्यवार, जातीय और राजनीतिक निष्ठा से जुड़े समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रिपरिषद में संतुलन बनाने की राजनीतिक मजबूरियां भी हैं। दो केंद्रीय मंत्रियों पंकज चौधरी और हर्ष मल्होत्रा को क्रमशः उत्तर प्रदेश और दिल्ली इकाई की जिम्मेदारी दी जा चुकी है। माना जा रहा है कि भाजपा ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के नियम का पालन करेगी, जिसके कारण दोनों को सरकार से हटना पड़ सकता है। दो अन्य मंत्रियों जार्ज कुरियन और रवनीत सिंह बिट्टू को हाल में संपन्न राज्यसभा चुनाव में पार्टी ने दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया। उच्च सदन में उनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया। कुरियन इस्तीफा दे चुके हैं, जबकि बिट्टू मंत्री बने हुए हैं। हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का राज्यसभा में कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। यह देखना होगा कि उनके दोबारा नामांकन को लेकर शीर्ष नेतृत्व क्या फैसला लेता है।

Leave a Reply

Next Post

विशाल हत्याकांड: 'तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया, लाश उठाकर ले जाओ', कातिलों ने बाप को फोन पर कहा; फिर मार डाला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सोनीपत/मेरठ 29 जून 2026। सोनीपत जनपद के गांव जठेड़ी में किराए पर रह रहे मेरठ के खरखौदा थाना इलाके के गांव खंदावली निवासी विशाल (26) की प्रेम-प्रसंग के शक में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। उसके पिता का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले […]

You May Like

'मां और अंकल ने तकिए से मुंह दबाकर पापा को मारा', बच्चों का खुलासा; कत्ल से पहले प्रेमी संग बनाए थे संबंध....|....1 जुलाई की आंदोलन को सफल करें मज़दूर -हरिद्वार सिंह....|....फीफा विश्वकप का सबसे बड़ा उलटफेर! पराग्वे ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर....|....'सेना में सेवा करना सौभाग्य': रिटायरमेंट पर और क्या बोले उपेंद्र द्विवेदी? ले. जनरल धीरज सेठ ने संभाला पदभार....|....'रामपुर से अन्याय राज खत्म हुआ, रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आस्था की बात कर रहे'; सीएम का अखिलेश पर हमला....|....चाइनीज़ वॉक ने की 'वेलकम टू द जंगल' के साथ की भागीदारी, उपभोक्ताओं के साथ संस्कृति आधारित जुड़ाव को बढ़ावा देने का लक्ष्य....|....हेमा मालिनी की डायमंड जुबली बनेगी बॉलीवुड का सबसे यादगार म्यूज़िकल जश्न....|....एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को एमसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार....|....आंगनबाड़ी केंद्र में भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, टला बड़ा हादसा....|....हाथियों ने फिर मचाया उत्पात: 5 मकान और झोपड़ी को किया तहस नहस