4 अक्टूबर को मुंबई में गूंजेगी किशोर-अमिताभ की धुनें

admin
शेयर करे

चलेगा महानायक–महागायक का जादू 

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 28 सितंबर 2025। एसपीपी प्रोडक्शंस और अंतर्राष्ट्रीय लाइव शो आयोजक अनिल बोहरा के निर्देशन में 4 अक्टूबर 2025 को मुंबई के श्री षणमुखानंद ऑडिटोरियम में एक भव्य म्यूज़िकल शो आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम रखा गया है – महानायक महागायक – किशोर कुमार और अमिताभ बच्चन। इस खास संगीतमय शाम में मंच संभालेंगे मशहूर पार्श्वगायक चिंतन बाकीवाला, जिन्हें “के फॉर किशोर” शो से लोकप्रियता मिली। किशोर कुमार की आवाज़ और अमिताभ बच्चन की शख्सियत को उन्होंने हमेशा अपने अंदाज़ में जिया है और दर्शक उनकी प्रस्तुतियों में वही जादू महसूस करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होंगी इशिता विश्वकर्मा, जो ज़ी टीवी सारेगामापा 2019 की विजेता और इंडियाज़ गॉट टैलेंट 2022 की फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। अरिजीत सिंह के साथ फिल्म प्यार है तो है (2023) से डेब्यू करने वाली इशिता ने विदेशों में भी लता मंगेशकर के गीत गाकर “छोटी लता” के रूप में पहचान बनाई है। इस शो की शान बढ़ाएंगे प्रसिद्ध गायक सुदेश भोसले। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि वे अनिल बोहरा एंटरटेनमेंट के साथ अमेरिका सहित कई देशों में परफॉर्म कर चुके हैं और इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि किशोर-अमिताभ की जोड़ी पर आधारित यह शो दर्शकों को एक अविस्मरणीय अनुभव देगा।

अनिल बोहरा इससे पहले लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल, किशोर कुमार के बेटों और पोती के साथ कई देशों में सफल शो कर चुके हैं। किशोर कुमार के परिवार से उनके गहरे रिश्ते हैं, और अब वे मुंबई में इस विशेष आयोजन के लिए कमर कस चुके हैं। कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस ग्रेविटी स्टूडियो में आयोजित की गई, जहां शो की घोषणा की गई। इस इवेंट की मार्केटिंग और प्रमोशन मुंबई की फॉर्च्यून लाइफलाइन मीडिया एंटरटेनमेंट्स के शब्बीर शेख द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज इस्पात गोदावरी हादसे के घायलों से मिले

शेयर करेमृतकों को 1 करोड़, घायलों को 50 लाख दिया जाए – कांग्रेस छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 सितंबर 2025। इस्पात गोदावरी हादसे के मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने नारायणा हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक