भजन सम्राट अनूप जलोटा ने रिलीज किया निर्माता और निर्देशक राज हिन्दसन का छठ गीत “उठा हे सुरुज देव “

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 18 नवंबर 2023। दीवाली के शुभ अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा के हाथों छठ गीत ” उठा हे सुरुज देव ” रिलीज़ किया गया। केयर नेशन एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल चैनल पर यह गाना जारी कर दिया गया है जिसे ऑडिएंस का अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इस एल्बम के निर्माता, संगीतकार और निर्देशक राज हिन्दसन ने भजन सम्राट  श्री अनूप जलोटा का विशेष आभार जताया जिन्होंने मुम्बई स्थित अपने घर पर यह गीत जारी किया।  इस छठ गीत की गायिका कल्पना पटवारी, संगीतकार राज हिन्दसन,गीतकार शशि रंजन सिंह हैं। इस के वीडियो में हरिओम आर्यन, श्रेया देब, अमरीश मजूमदार ने अभिनय किया है। इस वीडियो सॉन्ग के इपी कासिम अंसारी और कास्टिंग डायरेक्टर शेख शमशेर अली हैं जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी कमरुद्दीन सिद्दीकी ने निभाई है।  भजन सम्राट अनूप जलोटा ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज हिन्दसन का यह छठ गीत बहुत ही भक्तिमय है। मैंने इसका वीडियो देखा और मुझे इसमें सभी कलाकारों का काम अच्छा लगा। छठ पूजा बिहार सहित उत्तर भारत का सबसे बड़ा महत्वपूर्ण पर्व है और इसी छठ पूजा पर राज हिन्दसन ने इस गीत का संगीत कम्पोज़ किया है। शशि रंजन सिंह देश के विख्यात कवि हैं उन्होंने इस छठ गीत को भक्तिभाव से लिखा है। मुझे उम्मीद है कि यह छठ गीत श्रोताओं और दर्शकों को खूब पसन्द आएगा। मेरी ओर से इस गीत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

इस एल्बम के प्रोड्यूसर और म्युज़िक डायरेक्टर राज हिन्दसन ने श्री अनूप जलोटा का विशेष आभार जताया और कहा कि हमें उनका आशीर्वाद मिला यह हम सब के लिए बहुत बड़ी बात है। उनके शुभ हाथों यह छठ गीत रिलीज़ हुआ तो हमारा हौसला और भी बढ़ गया है। कल्पना ने इस गीत को बहुत ही अच्छे ढंग से गाया है। सभी आर्टिस्टस ने कमाल का काम किया है। गीतकार शशि रंजन सिंह ने भी अनूप जलोटा का धन्यवाद किया और बताया कि उनकी बदौलत ही मुम्बई में बतौर गीतकार मेरा सफर जारी हुआ। उन्होंने इस छठ गीत को लॉन्च करके हम सब की हिम्मत बढ़ाई। हरिओम आर्यन ने निर्माता राज हिन्दसन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि छठ उत्तर भारतीयों का पवित्र पर्व है और चूंकि मैं बिहार से हूं इसलिए छठ की महत्ता का मुझे अंदाजा है। यह गीत बहुत ही बेहतरीन है जो भक्तिमय बना देने वाला है। 

ऎक्ट्रेस श्रेया देब ने भी इस गीत में अभिनय करके खुद को भाग्यशाली माना और कहा कि आर्यन ने मुझे यह फिल्माने में बहुत मदद की। अनूप जलोटा का आशीर्वाद मिलना हम सब के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Next Post

अत्यधिक लोकप्रिय वेब श्रृंखला 'द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस' फ़िल्मफ़ेयर ओटीटी अवार्ड्स, 2023 के लिए नामांकित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / अनिल बेदाग मुंबई 18 नवंबर 2023। निर्माता राज शांडिल्य और उनके साथी विमल लाहोटी की ओटीटी वेब श्रृंखला ‘द ग्रेट वेडिंग्स ऑफ मुन्नेस’ ने फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स, 2023 में आधिकारिक प्रवेश किया है।  वेब सीरीज़ को जिन तीन श्रेणियों के लिए नामांकित किया गया है वे हैं: […]

You May Like

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं....|....'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला....|....'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!....|....यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी....|....जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत