आईटीबीपी और जिला बल की टीम को मिली सफलता, नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी राइफल और भरमार बरामद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 01 मार्च 2023। राजनांदगांव नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आईटीबीपी और जिला बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी गई एक राइफल और एक भरमार बरामद की है। टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। आइटीबीपी और जिला बल की संयुक्त टीम द्वारा परवीडीह एवं भोजटोला जिला-मोहला मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के परेवा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा रची गई साजिश को सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम कर दिया है। केन्द्रीय बल आईटीबीपी, डीआरजी और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों को नुकसान पहुचाने के मकसद से नक्सलियों ने परेवा के घने जंगलों में हथियार छिपाकर रखे हुए थे। जिसे कि जवानों ने सर्चिंग के दौरान विफल कर दिया है, और हथियार को बरामद किया है। 

ग्राम परेवा गांव के जंगल में लगातार नक्सलियों की मूवमेंट की सूचना सुरक्षा बलों को मिल रही थी। जिसपर आईटीबीपी 44वीं वाहिनी के असिसटेंट कमांडेंट दिनेश चन्द्र बडोला के नेतृत्व में एक पैट्रोलिंग पार्टी परेवा जंगल में छानबीन के लिए पहुची। इस दौरान आईटीबीपी एवं छत्तीसगढ़ के जवानों को एक 303 राईफल बिना मैग्जीन व एक भरमार बंदूक बिना मैग्जीन के मिली।

ईलाके में सुरक्षा बलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है वनांचल क्षेत्र मे नक्सलियों की गतिविधियां लम्बे समय से थमी हुई थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों ने अचानक अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जिसको देखते हुए लगातार सर्चिंग की जा रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार फोर्स द्वारा सर्चिंग कर नक्सलियों को बैकफुट में लाया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

उमेशपाल हत्याकांड : अतीक अहमद के करीबी जफर के घर पर चला योगी का बुलडोजर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इलाहाबाद 01 मार्च 2023। उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चल रहा है. इलाहाबाद के चकिया में अवैध प्रॉपर्टी पर पीडीए की कार्रवाई की गई. इसे उमेशपाल हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन माना जा रहा है. जफर खालिद अहमद की अवैध […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन