जगदलपुर में खूनी खेल: उपसरपंच को घर से बाहर बुलाया, हत्या कर नक्सली हुए फरार; गांव में दहशत का माहौल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 06 अप्रैल 2025। सुकमा जिले के थाना जगरगुंडा के ग्राम तारलागुड़ा के उपसरपंच को नक्सलियों ने घर के बाहर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद नक्सली फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही गांव में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेजा गया है।  वहीं मामले को लेकर परिजनों से लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उपसरपंच मुचाकी रामा निवासी ग्राम बेनपल्ली की सोमवार की शाम को अज्ञात नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना मिली। जिस पर तत्काल पुलिस टीम ग्राम बेनापाल्ली रवाना की गई।

वहीं मृतक के शव को सुरक्षित घर से निकालते हुए पीएम के लिए भेजा गया था। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर सर्चिंग भी की गई। प्रारंभिक पतासाजी के अनुसार, सोमवार की शाम को नक्सलियों ने घर से बाहर बुलाकर उपसरपंच की हत्या कर दी। थाना जगरगुण्डा पुलिस द्वारा इस घटना पर जांच  कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

गांव में दहशत: मरवाही और कोरबा में हाथी का आतंक, दो की मौत, कई घरों की तोड़ी दीवार...वन विभाग करा रहा मुनादी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 06 मई 2025। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में घूम रहे दंतैल हाथी ने सोमवार की रात तीन मकानों को तोड़ दिया और धान खा गए। इसके बाद गन्ने की फसल भी चौपट कर दी। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। इधर, कोरबा में घूम […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज