धमतरी में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को पिकअप ने कुचला, एक की मौत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 20 मई 2026। धमतरी जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक पिकअप वाहन ने ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को अपने चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक पुलिस प्रधान आरक्षक की मौके पर हो मौत हो गई। वहीं, एक नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सैनिक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी और नगर सैनिक दिलीप पांडे 19- 20 मई रात्रि गश्त में थे। गश्त के दौरान बाइक से वहां सिहावा चौक तरफ जा रहे थे, तभी सुबह करीब 3:30 बजे संजय आर्ट्स के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को अपने चपेट में ले लिया। इस दौरान वाहन चालक ने लगभग 100 मीटर से अधिक दूर बाइक को घसीटते हुए ले गया। जिसके चलते प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं, बाइक सवार नगर सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नगर सैनिक को तत्काल उपचार के लिए मसीही अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को पकड़ लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।इस दुखद घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Next Post

बदायूं में बड़ी वारदात: बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूटपाट, दंपती की हालत नाजुक, मासूम को भी नहीं बख्शा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 मई 2026। बदायूं के इस्लामनगर कस्बे में मंगलवार देर रात कच्छा-बनियान गिरोह ने ऐसा तांडव मचाया कि पूरा इलाका दहल उठा। हथियारों से लैस चार नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में धावा बोलकर परिवार को बंधक बना लिया और करीब दो घंटे तक […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव