IPL 2022: एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स में रिटेन होने पर सुनील नरेन ने दिया बड़ा बयान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 दिसम्बर 2021। साल 2012 और 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम रोल अदा करने वाले स्पिनर सुनील नरेन ने कहा है कि यह फ्रेंचाइजी उनके लिए दूसरे घर की तरह है और वह केकेआर के अलावा और कोई दूसरी टीम में नहीं रहना चाहते। अक्सर मैदान पर शांत रहने वाले नरेन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने हाल में आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया है। अपने खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद केकेआर ने सोशल मीडिया पर ‘द कमबैक किंग’ के नाम से एक शॉर्ट फिल्म जारी किया। नरेन ने इसमें कहा है कि वह केकेआर को छोड़कर और कोई टीम से नहीं खेल सकते क्योंकि उन्होंने यहां अपना सारा क्रिकेट खेला है। 

नरेन ने कहा, ‘केकेआर के अलावा और कोई जगह नहीं है, क्योंकि मैंने अपना सारा क्रिकेट यहीं खेला है। मुझे फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करना जारी रखना अच्छा लगेगा। यह घर से दूर मेरा दूसरा घर है। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि यह जारी रह सकता है।’ 2020 में गेंदबाजी एक्शन को लेकर अपने खिलाफ कार्रवाई के बारे में नरेन ने कहा, ‘यह कठिन था। अंत में क्रिकेट मेरे लिए कभी आसान नहीं रहा। मेरे पास जो कुछ भी है उसके लिए मुझे काम करना पड़ा है। यह कुछ ऐसा कदम था जहां मुझे गहरी खुदाई के बाद कड़ी मेहनत करनी थी और टॉप पर आना था।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल रिटेंशन में अपने कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें कप्तान इयोन मोर्गन, विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और ओपनर शुभमन गिल जैसे नाम शामिल हैं। मोर्गन की बल्लेबाजी फॉर्म को देखते हुए पहले से ही तय था कि उनको इस बार रिलीज किया जाएगा। हालांकि कप्तानी के मामले में वह बेहतर रहे हैं। आईपीएल 2021 में केकेआर की टीम मोर्गन की कप्तानी में फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Next Post

द. अफ्रीका से मुंबई आए 9 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रॉन की हो रही जांच

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 02 दिसम्बर 2021। कर्नाटक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के दो मामले मिलने के बाद अब मुंबई में डर फैल गया है। 10 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरने वाले 9 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट था […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप