पत्थलगांव में यात्री बस पलटने से 3 लोगों की मौत, 6 घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जशपुर 23 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हुए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पत्थलगांव विकासखंड के अंतर्गत गोंडी गांव के निकट बुधवार शाम यात्री बस पलट गई। इस हादसे में 55 वर्षीय अनंत नागवंशी, 25 वर्षीय देवानंद और 22 वर्षीय दिवाकर नागवंशी की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 6 लोग घायल हुए है। जिनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि एक बस बुधवार शाम पत्थलगांव से अंबिकापुर के लिए रवाना हुई थी, जब यह गोंडी गांव के करीब पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल को मिला बेस्ट ओव्हरआल एक्सीलेंस इन सीएसआर अवार्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 22 सितंबर 2022। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) को सीएसआर में उत्तम कार्य निष्पादन के लिए बेस्ट ओव्हरआल एक्सीलेंस इन सीएसआर अवार्ड प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार प्रतिष्ठित इकानॉमिक टाईम्स (ईटी) एसेन्ट समूह द्वारा प्रदान किया गया है। आज दिनांक 21.09.2022 को बेंगलोर में आयोजित अवार्ड समारोह […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव