Ind vs Aus: सिडनी टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया मजबूत, टीम इंडिया ने गंवाए मौके

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मेलबर्न में धमाकेदार जीत के बाद सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में उतरी टीम इंडिया ने कई मौके गंवाए। भारतीय टीम की गलतियों का फायदा उठा कर सिडनी टेस्ट मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया चढ़ बैठा है।

मार्नस लाबुशेन (नाबाद 67) और विल पुकोवस्की (62) दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए और भारत के खिलाफ मजबूत स्कोर की नींव राखी। भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं स्टीव स्मिथ जो 31 रन बनाकर क्रीज पर जम चुके हैं।

बारिश के कारण हुए सिर्फ 55 ओवर 

ऑस्ट्रेलिया ने बारिश से प्रभावित सिडनी टेस्ट के पहले दिन दो विकेट पर 166 रन बनाए. बारिश के कारण बीच में लगभग चार घंटे तक खेल नहीं हो पाया और खेल का समय आगे बढ़ाने के बावजूद दिन भर में 55 ओवर ही डाले जा सके। लाबुशेन अभी 67 रन पर खेल रहे हैं, जबकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पुकोवस्की ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से मिले दो जीवनदान का फायदा उठाकर 62 रन बनाए।

स्मिथ ने भी दिखाया दम 

चोट से उबरकर वापसी करने वाले डेविड वॉर्नर (5) ने चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप में कैच दे दिया था।. इसके बाद पुकोवस्की और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिये 100 रनों की साझेदारी की।  स्टीव स्मिथ (नाबाद 31) ने भी सीरीज में पहली बार बड़ी पारी खेलने के संकेत दिए। वह अभी 31 रन पर खेल रहे हैं और लाबुशेन के साथ तीसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़ चुके हैं।

ऋषभ पंत ने टपकाए मौके 

भारतीय गेंदबाजों ने लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की, लेकिन भाग्य ने टीम इंडिया का साथ नहीं दिया. युवा बल्लेबाज पुकोवस्की को 26 और 32 रनों के निजी स्कोर पर जीवनदान मिले। दोनों मौकों पर विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उनके आसान कैच छोड़े. इसके अलावा वह एक बार रन आउट होने से भी बचे। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नवदीप सैनी की गेंद पर LBW आउट होने से पहले 110 गेंदे खेली और चार चौके लगाए।

पुकोवस्की ने फायदा उठाया

रविचंद्रन अश्विन 13 ओवर के बाद आक्रमण पर आए. उन्हें पुकोवस्की का विकेट मिल जाता, लेकिन पंत ने आसान कैच छोड़ दिया. इसके कुछ देर बाद सिराज की शॉर्ट पिच गेंद पर भी इस युवा सलामी बल्लेबाज ने विकेट के पीछे कैच दे दिया था, लेकिन फिर से पंत के हाथों से गेंद फिसल गई. पुकोवस्की ने इसका फायदा उठाकर अर्धशतक पूरा किया. नवदीप सैनी ने हालांकि चाय के विश्राम के बाद पुकोवस्की का विकेट लिया. जो फुललेंथ गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में चूक गए थे. 

स्टीव स्मिथ जल्दी आउट नहीं किये गए तो…

लाबुशेन ने नौवां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अब तक 149 गेंदों का सामना करके आठ चौके लगाए हैं। स्मिथ को देखकर किसी भी समय नहीं लगा कि उन पर पहले दो मैचों में केवल 10 रन बनाने का किसी तरह दबाव है। दूसरे दिन अगर स्टीव स्मिथ जल्दी आउट नहीं किये गए तो टीम इंडिया को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 

Leave a Reply

Next Post

राजिम सिर्फ एक शहर नहीं, छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतीक भी : भूपेश बघेल

शेयर करेनये मेला-स्थल के लिए 54 एकड़ जमीन चिन्हित, सुविधा विकसित करने नहीं होगी धन की कमी फिंगेश्वर का नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम महतारी के नाम पर राजिम माता शोध संस्थान के लिए 05 एकड़ जमीन देने की घोषणा राजिम में निर्माणाधीन धर्मशाला को 50 लाख रुपए छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप