आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान: आज से होगी शुरुआत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 सितम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान का उद्घाटन करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होने वाला यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी संबोधन भी देंगे। बता दें कि आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान की पायलट परियोजना का एलान प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से लिया था। वर्तमान में यह डिजिटल अभियान अपने शुरुआती चरण में छह केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है। केंद्र सरकार के अनुसार आयुष्मान भारत डिजिटल अभियान एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार करेगा जो डिजिटल स्वास्थ्य इको सिस्टम के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य पोर्टल के परस्पर संचालन को सक्षम बनाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर इस अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तीसरी वर्षगांठ के साथ की जा रही है। इस अभियान के उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

नागरिकों को मिलेगी हेल्थ आईडी

इसके तहत नागरिकों को एक स्वास्थ्य पहचान (हेल्थ आईटी) उपलब्ध कराई जाएगी जो उनके स्वास्थ्य खाते का काम भी करेगी। इस आईडी से कोई व्यक्ति अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को मोबाइल एप के जरिए देख सकेगा। चिकित्सकों/अस्पतालों व स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के लिए व्यापार आसान होगा। अभियान के हिस्से के तौर पर तैयार किया गया आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सैंडबॉक्स प्रौद्योगिकी व उत्पाद जांच के लिए एक ढांचे के रूप में कार्य करेगा। 

अहम भूमिका निभाएगा सैंडबॉक्स

इसके साथ ही यह सैंडबॉक्स ऐसे निजी संगठनों को भी सहायता मुहैया कराएगा जो राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य परितंत्र का हिस्सा बनते हुए स्वास्थ्य सूचना प्रदाता अथवा स्वास्थ्य सूचना उपयोगकर्ता या इस अभियान के तहत तैयार किए हए ब्लॉक के साथ कुशलता के साथ खुद को जोड़ने की इच्छा रखते हैं। केंद्र सरकार के अनुसार इस डिजिटल अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं तक देश की जनता की पहुंच केवल एक क्लिक दूर रह जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

‘गुलाब’ चक्रवात: आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों से टकराने के बाद कमजोर पड़ा तूफान, छह मछुआरे समंदर में लापता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर/नई दिल्ली 27 सितम्बर। चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ ने रविवार को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दस्तक दी। देर रात को यह 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तटों से टकराया। समंदर में उठी ऊंची लहरों के […]

You May Like

मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल....|....बोर्ड की मान्यता रद्द होने से अभ्यर्थी अयोग्य नहीं....|....पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़....|....345 बस्तियों से निकले आरएसएस के पथ संचलन....|....वित्तीय अनियमितताओं पर सरकार का बड़ा एक्शन....|....रजनी पाटिल का आरोप, देश में 13 करोड़ लोगों के वोट काटे गए....|....आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े सीएम....|....सीएचसी के सरकारी आवास में गर्भवती महिला की गला दबाकर हत्या....|....दीपोत्सव 2026 : सात नवंबर को अयोध्या बनाएगी कीर्तिमान....|....पैरा एशियन गेम्स: पीएम नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को रिकॉर्ड प्रदर्शन पर दी बधाई