भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को राज्य के नेताओं पर भरोसा नहीं बाहर के विधायकों को प्रचार प्रसार का ट्रेनिंग दे रहे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 22 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश के नेताओं पर भरोसा नहीं है इसलिए प्रदेश के बाहर से विधायक को छत्तीसगढ़ लाकर चुनाव प्रचार-प्रसार की ट्रेनिंग दे रहे हैं। भाजपा ने जो पहली सूची जारी की है उसमें से कई चेहरे दूसरे दलों से आए हुए हैं, कुछ लोगों का भाजपा से रिश्ता नया है। बीजेपी छत्तीसगढ़ में आयातित लोगों के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। प्रदेश की जनता का विश्वास भाजपा खो चुकी है। अब भाजपा अपने 13 सीट को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा पहले मोदी के चेहरा पर चुनाव लड़ने की हवा बाजी की, लेकिन कामयाब नहीं हुई। प्रदेश की हवा भाजपा के खिलाफ जाते देखकर भाजपा ने हार का ठीकरा मोदी के सिर पर मढ़ने से बचने स्थानीय चेहरा पर चुनाव लड़ने का मन बनाया। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, नारायण चंदेल, अरुण साव 15 साल के कुशासन, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी के जाने जाने वाले दागदार चेहरा है। इनके खिलाफ जनता का आक्रोश दिखने से भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व का पसीना छूटने लगा ।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लोकप्रिय चेहरा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं और वादा निभाने की प्रतिबद्धता के आगे भाजपा फिसड्डी साबित हो गई है। अब उन्हें भूपेश बघेल के सामने सीधी लड़ाई लड़ने के लिए प्रदेश में कोई चेहरा नहीं मिल रहा हैं इसीलिए अब प्रदेश के बाहर के लोगों को छत्तीसगढ़ बुलाकर चुनाव लड़ने की तैयारी है। भाजपा कुछ भी कर ले प्रदेश में कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनाएगी और 2024 में केंद्र से भी भाजपा की विदाई है।

Leave a Reply

Next Post

मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण: कलेक्टर

शेयर करेकलेक्टर ने ली औद्योगिक प्रबंधनों एवं श्रमिक संगठनों की बैठक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 22 अगस्त 2023। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए एनटीपीसी, रेलवे, एसईसीएल, अन्य औद्योगिक प्रबंधनों एवं श्रमिक संगठनों की बैठक स्वीप गतिविधियों के संबंध में ली। उन्होंने सभी से आव्हान […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी