‘सरकार चर्चा करना नहीं चाहती’, संसद सत्र स्थगित होने पर कांग्रेस ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 दिसंबर 2024। विपक्ष के हंगामे के बीच संसद के शीत सत्र के पहले हफ्ते में चर्चा न होने पाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने संसद में चर्चा न हो पाने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नहीं चाहती कि संसद चले। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि संसद में अदाणी मुद्दा, मणिपुर में जारी हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा हो, लेकिन सरकार बार बार संसद की कार्यवाही को स्थगित कराने में सहयोग कर रही है। 

जयराम रमेश ने लगाए केंद्र पर आरोप

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘सरकार नहीं चाहती कि संसद चले। विपक्ष चाहता है कि संसद में अदाणी मुद्दे, मणिपुर में जारी हिंसा, संभल घटना पर चर्चा हो, लेकिन सरकार बार बार संसद की कार्यवाही को स्थगित कराने में सहयोग कर रही है। मैं पहली बार ऐसा देख रहा हूं कि जब भी हम कोई मुद्दा उठाते हैं तो संसद स्थगित हो जाती है। उन्होंने आगे कहा, “सरकार अदाणी मुद्दे, मणिपुर हिंसा और संभल घटना पर चर्चा करना नहीं चाहती है। सरकार इन मुद्दों पर चर्चा करने से क्यों भाग रही है? भाजपा सांसद संसद सत्र स्थगित कराने आते हैं और हम मुद्दे उठाने जाते हैं

Leave a Reply

Next Post

विश्व एड्स दिवस: 'जानलेवा है ये वायरस..', एचआईवी संक्रमण को लेकर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 01 दिसंबर 2024। विश्व एड्स दिवस को लेकर लोगों में जागरूकता के लिए रैली और नाटक का मंचन किया गया। दुनिया भर में हर साल एक दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। एचआईवी वायरस ऐसा वायरस है, जो जानलेवा है। शरीर में एक […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प