ललितपुर: दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने पर 250 के खिलाफ मुकदमा, पिता सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

ललितपुर 14 अक्टूबर 2021। ललितपुर निवासी एक किशोरी ने मंगलवार को सपा-बसपा जिलाध्यक्ष समेत 28 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए बुधवार को झांसी के सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने सपाइयों के साथ पैदल मार्च निकाला था। इस दरम्यान डीएम और एसपी को ज्ञापन भी सौंपे गए थे। आरोप है कि इस दौरान सपाइयों ने पीड़िता की पहचान उजागर कर दी, जिसके चलते झांसी के सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप समेत 250 लोगों के पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही इन सभी पर धारा 144 के उल्लंघन का भी आरोप लगाया गया है।

पीड़िता का पिता और सपा जिलाध्यक्ष का भाई गिरफ्तार

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी पीड़िता के पिता, सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव के भाई अरविंद यादव तथा पीड़िता के दो नामजद रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश लगातार जारी हैं। इस पूरे घटनाक्रम से ललितपुर की सियासत गरमाई हुई है।

28 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था

मंगलवार को थाना कोतवाली में एक किशोरी ने अपने पिता, चाचा, ताऊ के अलावा सपा और बसपा के नेताओं समेत 28 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को सुबह इसकी खबर लगते ही जिले की सियासत में उबाल आ गया। झांसी से सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में भारी संख्या में सपाई ललितपुर पहुंच गए। उन्होंने पैदल मार्च निकाला और डीएम-एसपी को ज्ञापन देकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इन लोगों का कहना है कि एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। 

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। वहीं, बसपा की ओर से भी प्रशासन के समक्ष यही मांग रखी गई। इसी बीच शाम को मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज किए गए। सुरक्षा के लिए किशोरी के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सांडों की नसबंदी: मध्यप्रदेश में बवाल के बाद आदेश वापस, प्रज्ञा बोलीं- देशी गोवंश को खत्म करने की साजिश थी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 14 अक्टूबर 2021। मध्यप्रदेश में सांडों की नसबंदी का आदेश अगले ही दिन निरस्त कर दिया गया। क्योंकि इस आदेश पर इतना बवाल हुआ कि राज्य पशुपालन विभाग को वापस लेना पड़ गया। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर खुद ही इस आदेश के विरोध में […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग