टोकन वितरण पर अफरा-तफरी का आरोप लगा रहे भाजपा पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया : धनंजय सिंह ठाकुर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

बीते वर्ष भाजपा कार्यकर्ता ने सड़क पर धान फेंक कर धान नहीं खरीदने का किया था प्रोपोगंडा जिसका हुआ था भंडाफोड़

धान खरीदी केंद्रों में व्यवधान उत्पन्न करने वाले किसान विरोधी आरएसएस भाजपा से जुड़े लोगों पर नजर रखेगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की त्रिस्तरीय कमेटी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के किसान हितैषी कार्यों से मोदी भाजपा में मची है अफरा-तफरी

मोदी भाजपा नही चाहते किसानों के धान की खरीदी 2500 रू. क्विं. के दाम पर हो

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 28 नवंबर 2020।  प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जब से किसानों को धान की कीमत 2500 रू. प्रति क्विंटल दे रहे है। उस दिन से मोदी भाजपा में अफरा-तफरी मची है। देशभर में मोदी सरकार की किसानों से वादाखिलाफी एवं किसान विरोधी नीतियों के कारण भाजपा की छिछेलेदर हो रही है। अब देश के किसान मोदी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं जब छत्तीसगढ़ की सरकार अपने संसाधनों से अपने बलबूते पर छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत 2500 रू. प्रति क्विंटल एवं मक्का व गन्ना उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रू. अतिरिक्त दे सकती है। फिर देश की सरकार किसानों से किये वादा को पूरा क्यों नहीं कर रही है? किसानों को वादानुसार स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य सस्ते दरों पर रसायनिक खाद एवं सस्ते दरों पर डीजल क्यो नही दिया जा रहा? जिसका अब तक किसान इंतजार कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा की सरकार किसानों का आय दोगुना करने का नारा बस लगाती लेकिन वास्तविक में किसानों का नही बल्कि चंद पूँजीपतियो का भला करने नीतियां बनाती है। मोदी सरकार ने तो छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत 2500 रू. प्रति क्विंटल देने पर ही रोक लगा दिये, किसानों को एक मुश्त 2500 रू. देने पर सेंट्रल पूल में चांवल नही लेने की चेतावनी दिए। ये मोदी भाजपा का किसान विरोधी चरित्र है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार छत्तीसगढ़ में किसानों के धान खरीदी पर बाधा उत्पन्न करने षड्यंत्र कर रहे है। बीते वर्ष भी धान खरीदी के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता ने सड़कों पर धान फेंककर धान खरीदी में अनियमितता का प्रोपोगंडा रचा था जिसका भांडा फोड़ धमतरी के किसानों ने ही किया था। ठीक उसी तरह ऐसा लग रहा है कि टोकन वितरण के पहले दिन से ही भाजपा आरएसएस से जुड़े लोग जबरदस्ती वितरण केंद्रों में भीड़ बढ़ाकर टोकन वितरण में बाधा पैदा कर रहे है। कांग्रेस के कार्यकर्ता आरएसएस और भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता को भाप चुके है, अब धान खरीदी केंद्रों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की त्रिस्तरीय कमेटी निगरानी रखेगी। और किसानों के धान बेचने में अवरोध लगाने का षड्यंत्र करने वालो को करार जवाब देंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राज्य में 1 दिसम्बर से धान बेचने पंजीकृत 21 लाख 48 हजार से अधिक किसानों से 2500 रू. प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदेगी करेगी।

Leave a Reply

Next Post

पर्यावरण वन का वर्चुअल लोकार्पण किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने

शेयर करे1 करोड़ 40 लाख की लागत से लुतरा में स्थापित किया गया है पर्यावरण वन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर 28 नवम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिलासपुर वन मंडल के अंतर्गत सीपत बलौदा मार्ग पर ग्राम लुतरा में 1 करोड़ 40 […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च