हाथरस कांडः पीड़िता के गांव पर पुलिस का सख्ता पहरा, परिवार का आरोप घर से नहीं निकलने दे रही पुलिस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

पीड़िता के परिवार को पुलिस ने घर में किया कैद

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हाथरस 2 अक्टूबर 2020। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले गैंगरेप का शिकार हुई बिटिया का परिवार दहशत में है। पुलिस ने बिटिया के घर की घेराबंदी कर रखी है. किसी को निकलने नहीं दिया जा रहा है. आज उसका एक भाई खेतों के रास्ते पुलिसकर्मियों की नजर से बचते हुए जैसे तैसे गांव के बाहर मीडियाकर्मियों के पास आया और उसने पुलिस की बर्बरता बताई।

पीड़िता के भाई ने बताया कि हमारे परिवार को डराया धमकाया जा रहा है. उसने बताया कि उसकी भाभी मीडिया से मिलना चाहती है और कल डीएम ने उसके ताऊ की छाती पर लात मारी थी। वह बात कर रहा था कि इसी बीच पुलिसवालों की नजर उस पर पड़ गई और वह वहां से खेत के रास्ते डरते भागते हुए घर निकल गया।

पीड़िता के भाई ने कहा कि कुछ नहीं हो रहा है. फोन ले लिया गया है. किसी को निकलने नहीं दे रहे हैं। घरवालों ने मुझसे कहा  कि आप लोगों (मीडिया) को बुला लाऊं, बात करना चाहते हैं. मैं यहां छिपकर आया हूं. आने नहीं दे रहे हैं. हमारे ताऊ भी आ रहे थे। कल डीएम ने उनकी छाती पर लात मारा, फिर वह बेहोश हो गए थे. फिर कमरे में बंद कर दिया गया था।

जब मीडिया वालों ने उस पुलिस अधिकारी से पूछा कि आखिर हमें परिवार के सदस्यों से बात करने से क्यों रोका जा रहा है तो उन्होंने चुप्पी साध ली। इसके बाद मीडिया कर्मियों और पुलिस के बीच बाताबाती भी हुई।

इस पूरे प्रकरण पर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। यूपी कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘योगी जी का मॉडल देखिए। मीडिया गांव के अंदर नहीं जा सकती। परिजन फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकते। परिवार वाले किसी से नहीं मिल सकते। तब तक योगी जी के अधिकारी बना देंगे कि रेप हुआ ही नहीं।’

Leave a Reply

Next Post

फ्रेंच ओपनः वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच का जोरदार खेल जीत से तीसरे दौर में, सोफिया और ओस्टापेंको भी आगे बढ़ीं

शेयर करेजोकोविच ने लिथुआनियाई रिकार्ड्स बेरांकिस को हराया महिलाओं में सोफिया केनिन और जेलेना ओस्टापेंको बढ़ीं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंड स्लैम के पुरुष वर्ग मुकाबले में आसान जीत से तीसरे दौर में प्रवेश किया जबकि महिलाओं में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप