आईपीएल 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ आगाज करके पिछला प्रदर्शन दोहराने उतरेंगे राजस्थान रायल्य

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 का चौथा मैच 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. इस मैच में संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स बीते सत्र की तरह इस बार भी दबदबा कायम रखने उतरेगी. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान एडेन मार्करम अपनी टीम को शुरुआती मैच में जीत दिलाना चाहेंगे. आईपीएल के 16वें सीजन में दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच होगा. आइए आपको बताते हैं कि हेड टू हेड आंकड़ों के आधार पर दोनों टीमों में से कौन किस पर भारी है।

बीते सीजन RR ने किया उम्दा प्रदर्शन

आईपीएल 2022 की बात की जाए तो राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल में पहुंची और उपविजेता रही. लीग स्टेज के दौरान राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी. वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा. आईपीएल 2022 में हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही और वह प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी. लेकिन इस बार एडेन मार्करम की कप्तानी में सनराइजर्स की टीम ज्यादा दमदार नजर आ रही है. टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले ही मैच का रुख पलट सकते हैं।

SRH vs RR हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए आईपीएल मैचों के हेड डू हेड आंकड़े देखें जाएं तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. आईपीएल में अब तक हैदराबाद और राजस्थान के बीच कुल 16 मैच खेले गए हैं. इन 16 मुकाबले में सनराइजर्स ने 8 और राजस्थान ने भी 8 मैच जीते हैं. दोनों टीमों के बीच कोई भी आईपीएल मैच टाई या अनिर्णित नहीं रहा। दोनों टीमों के आंकड़ों की गहराई में जाएं तो सनराइर्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 3 मैच खेले जिन्हें जीतने में सफल रही. वहीं अगर पिछले 5 मैचों के आंकड़े देखें जाए तो राजस्थान ने 3 और सनराइजर्स ने 2 मैच जीते हैं. आईपीएल 2022 में दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हुई थीं. तब राजस्थान रॉयल्स मुकाबला जीतने में सफल रहा।

Leave a Reply

Next Post

सड़क हादसे में टीचर्स एसोसिएशन अध्यक्ष की मौत: ट्रक ने स्कूटी सवार महिला शिक्षकाओं को कुचला, दूसरी गंभीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के बालोद में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में टीचर्स एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष नीता बघेल की मौत हो गई। वह अपनी एक साथी शिक्षिका मीना साहू के साथ स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर तेज […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की