कंगना रनौत हिजाब विवाद में लेकर आईं अफगानिस्तान, शबाना आजमी ने दिया जवाब

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 11 फरवरी 2022। कर्नाटक की हिजाब कंट्रोवर्सी पर कंगना रनौत के स्टेटमेंट का जवाब शबाना आजमी ने दिया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था कि अगर हिम्मत ही दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुर्का न पहनकर दिखाओ। कंगना रनौत के इस कमेंट को शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके जवाब दिया है। जावेद अख्तर इस मामले पर पहले ही ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वह तो हिजाब और बुर्का के पक्ष में कभी नहीं रहे लेकिन जिस तरह से लड़कियों के छोटे से ग्रुप को परेशान किया जा रहा है, वह गलत है।

कंगना ने लिखा- स्वतंत्र होना सीखो

कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, हिम्मत ही दिखानी है तो अफगानिस्तान में बुर्का मत पहनो… स्वंतत्र होना सीखो न कि खुद को बांधकर रखना। कंगना के इस पोस्ट के जवाब में शबाना आजमी ने लिखा है, अगर मैं गलत कह रही हूं तो सुधार दीजिए लेकिन अफगानिस्तान एक थिअक्रेटिक (धर्मशासित) स्टेट है। लेकिन जब मैंने आखिरी बार चेक किया था तो भारत सेक्युलर, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक था?

जावेद अख्तर ने किया था ये ट्वीट

जावेद अख्तर ने इस मामले पर ट्वीट किया था, मैं हिजाब या बुर्का के पक्ष में कभी नहीं रहा। मैं आज भी अपनी बात पर अडिग हूं लेकिन इसी के साथ मैं लड़कियों के छोटे से ग्रुप को डराने की कोशिश करने वाली बदमाशों की भीड़ की निंदा करता हूं और वो भी वे इसमें सफल नहीं हो पा रहे। क्या यही उनकी बहादुरी है, शर्म की बात है।

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला

कर्नाटक के उडुपी जिले के गवर्नमेंट गर्ल्स पीयू कॉलेज में कुछ लड़कियों को क्लास में हिजाब पहनने से मना किया गया था। लड़कियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद कुछ लड़के भगवा गमछे पहनकर जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इस मामले पर बवाल काफी बढ़ चुका है। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Next Post

"कांग्रेस के सफाए के लिए राहुल गांधी की अज्ञानता जिम्‍मेदार": त्रिपुरा सीएम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अगरतला 11 फरवरी 2022। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पूर्वोत्तर को “बहिष्कृत” करने का आरोप लगाया और कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस नेता की “अज्ञानता” के कारण ही “पार्टी का सफाया” हो गया. राहुल गांधी ने भारत को […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड