मूसलाधार बारिश से तबाही, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में 13 लोगों की मौत; अभी राहत के आसार नहीं

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 13 जुलाई 2025। बुंदेलखंड समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शनिवार को अच्छी बारिश हुई। इससे तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अभी एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कहीं कम तो कहीं मध्यम व तेज बारिश होती रहेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शनिवार को सबसे ज्यादा बारिश बुंदेलखंड क्षेत्र में दर्ज की गई। चित्रकूट में शनिवार शाम तक सबसे अधिक 216 मिमी. बारिश दर्ज की गई। वहीं कानपुर में 126 मिमी. और बांदा में 115 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

कानपुर समेत आसपास और पूर्वांचल के जिलों में शुक्रवार रात से झमाझम बारिश हुई। कई जगहों पर बारिश का पानी घरों में घुस गया। बिजली-बारिश से चित्रकूट में तीन, बांदा में दो, कानपुर देहात, उन्नाव और हमीरपुर में एक-एक की मौत हो गई। चित्रकूट में सबसे ज्यादा 100 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। पूर्वांचल में बिजली गिरने से पांच मौतें हुईं। बांदा में बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवां शाहपुर के मजरा कल्लू पुरवा में शनिवार सुबह करीब बिजली गिरने से कच्चा मकान ढह गया। मां और दो बेटे मलबे में दब गए। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में एक बेटे को मृत घोषित कर दिया गया, बाकी दो का इलाज चल रहा है। कमासिन थाना क्षेत्र के दादौं गांव में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई जबकि दो झुलस गए। बांदा में 24 घंटे में 46 एमएम बारिश दर्ज की गई।

चित्रकूट के भरतकूप में कच्चे मकान की छत और पहाड़ी क्षेत्र में मकान की दीवार गिरने से दो की मौत हो गई। मानिकपुर क्षेत्र में नाले में बह जाने से किसान की मौत हो गई। महोबा में शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार दोपहर झमाझम बारिश हुई। नाला, नहर और रपटे उफना गए। 20 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। लोगों को 20 से 30 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। बारिश का पानी विद्यालयों व घरों में भर गया। इससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी हुई।देर शाम तक 110 एमएम बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र के शिवनी गांव में धान की रोपाई कर रहे पांच मजदूरों पर बिजली गिर गई। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि चार झुलस गए। नदी-नाले उफना गए। कई गांव टापू बन गए। यहां 24 घंटे में 68 मिमी वर्षा दर्ज की गई। उन्नाव के बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के अलौलापुर गांव में धान की रोपाई कर रहे यवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। 

टापू पर 10 घंटे फंसा रहा किसान

नरैनी (बांदा)। खेत में रखा हल और सामान लेने गया किसान रंज नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से फंस गया। 10 घंटे बाद नाव से दमकल कर्मियों ने उसे टापू से बाहर निकाला। 

Leave a Reply

Next Post

'उद्धव और राज ठाकरे का गठबंधन जरूरी, तभी बचेगा महाराष्ट्र', बोले शिवसेना नेता संजय राउत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 जुलाई 2025। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राऊत ने रविवार को कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का साथ आना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों ठाकरे भाई एक हो जाते हैं, तो महाराष्ट्र को नई दिशा मिलेगी। साथ ही राऊत ने […]

You May Like

शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल