अश्लील गाने चलाने पर बंद कराए गए लाखे नगर चौक का पलक झपकाने वाले गणेश पंडाल फिर खुला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 सितंबर 2025। राजधानी रायपुर के लाखे नगर चौक स्थित पलक झपकाने वाले भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन अब श्रद्धालु फिर से कर सकेंगे। पंडाल में अश्लील गाना चलाने और उसपर डांस किए जाने के बाद इसे बंद करा दिया गया था। लेकिन बुधवार रात 5 सितंबर को रात 11 बजे पंडाल के पर्दे खोले गए। इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। समिति ने जानकारी दी कि आज शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए निरंतर दर्शन की व्यवस्था रहेगी। बता दें कि 4 सितंबर की रात को विवाद के चलते पंडाल की लाइट बंद कर प्रतिमा को ढक दिया गया था। सिंधु युवा एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा लगाए गए पंडाल में बजरंग दल ने देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने बजाने पर आपत्ति जताई थी. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भारी प्रदर्शन करते हुए प्रतिमा विसर्जन की मांग की थी।

बजरंग दल का आरोप था कि न सिर्फ अशोभनीय गाने बजाए गए, बल्कि प्रतिमा के स्वरूप के साथ भी छेड़छाड़ की गई. इस विवाद के बाद समिति से प्रतिमा को मूल स्वरूप में स्थापित करने की बात कही गई थी। अंततः बुधवार रात पंडाल दोबारा खोला गया और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की अनुमति दी गई।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कर्मचारियों की याचिकाएं खारिज, कहा- पदोन्नति कर्मचारियों का मौलिक अधिकार नहीं

शेयर करे   छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 06 सितंबर 2025। सचिवालय सेवा भर्ती नियम 2012 में किए गए संशोधन को संवैधानिक मानते हुए कर्मचारियों की ओर से दाखिल सभी याचिकाओं को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि पदोन्नति कर्मचारियों का मौलिक अधिकार नहीं है, […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही