रातभर टापू पर लड़ते रहे जिंदगी की जंग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरबा, 25 अगस्त 2026। देवपहरी वाटरफॉल के पास फोटो खिंचने पहुंचे तीन युवक अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से बीच टापू पर फंस गए। करीब 15 घंटे तक रातभर तेज बहाव और अंधेरे के बीच फंसे रहने के बाद आज सुबह पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवकों को रस्सी के सहारे नदी पार कराकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।

फंसे युवकों की पहचान धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी के रूप में हुई है। तीनों गुरमा श्यांग के रहने वाले बताए गए हैं। वे सतरेंगा घूमने के बाद देवपहरी वाटरफॉल पहुंचे थे। यहां फोटो खींचने के दौरान अचानक नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ गया, जिससे वे रास्ते में बने टापू पर फंस गए।

रातभर छतरी में बिताई रात
पानी बढ़ने के बाद तीनों युवकों ने टापू के बीच बनी एक छतरी में शरण ली। रात के समय वहां अंधेरा था और नदी का बहाव तेज होने के कारण उनके लिए बाहर निकलना संभव नहीं था। युवकों ने रेस्क्यू टीम से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क बनाए रखा और अपनी लोकेशन की जानकारी देते रहे। रेस्क्यू टीम ने उन्हें घबराने से बचने और बहाव बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी। टॉर्च की रोशनी के जरिए उनकी लोकेशन पर नजर रखी गई।

रस्सी के सहारे बाहर निकाला
सुबह मौसम और पानी की स्थिति का आकलन करने के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। टीम ने रस्सी के सहारे नदी के तेज बहाव को पार कराते हुए तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 15 घंटे तक चले इस रेस्क्यू के बाद तीनों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया, फिलहाल उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।

प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील
घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने के दौरान जलप्रपात और नदी के आसपास पिकनिक या घूमने के लिए न जाएं। अचानक बढ़ता जलस्तर और तेज बहाव जानलेवा साबित हो सकता है। देवपहरी में हुई इस घटना ने एक बार फिर बारिश के मौसम में जलप्रपात और नदी क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

नक्सल हिंसा के शिकार परिवार से मिले मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर प्रेमसाई महाराज, दी आर्थिक सहायता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कांकेर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के दुर्गम इलाकों में जहां कभी नक्सलवाद के खौफ से ग्रामीण कांपते थे,अब वहां सेवा, संवेदना और विश्वास की नई तस्वीर देखने को मिल रही है। मां मातंगी दिव्य धाम जीजामगांव के पीठाधीश्वर प्रेमसाई महाराज नारायणपुर दौरे के दौरान […]

You May Like

बिना दर्द के भी शरीर में पनप सकती हैं बीमारियां....|....सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: प्रियांश आर्या की तूफानी पारी....|....चिरंजीवी के टॉक शो का प्रोमो जारी....|....रूस अंतरिक्ष में तैनात करेगा परमाणु हथियार?....|....हुआंग ने बोर्ड के सामने कबूले और रिश्ते....|....दिल्ली एयरपोर्ट पर दौड़ेगी चालक रहित एयर ट्रेन....|....काशी पहुंचे अनंत अंबानी: बाबा विश्वनाथ के चरणों में अर्पित किए पांच करोड़....|....योगी बोले- जब विदेशी ताकतें परेशान करती थीं, उस वक्त गुरुनानक जी ने मंत्र दिया कि 'एक ओंकार'....|....ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारा....|....सरकारी नौकरी के नाम पर 5.90 लाख ठगने वाला आरोपी छतरपुर से गिरफ्तार