काशी पहुंचे अनंत अंबानी: बाबा विश्वनाथ के चरणों में अर्पित किए पांच करोड़

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

वाराणसी, 24 नवंबर 2026। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी ने सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। साथ ही पांच करोड़ रुपये दान दिया। विश्वनाथ धाम में अंबानी परिवार की ओर से किया गया यह अब तक का सबसे बड़ा दान है। इससे पहले नीता अंबानी अनंत की शादी का निमंत्रण लेकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आई थीं। उन्होंने 1.51 करोड़ रुपये का दान किया था। पिछले तीन साल में अंबानी परिवार बाबा विश्वनाथ धाम को 8.51 करोड़ रुपये तक दान कर चुका है।

सोमवार को शाम करीब पांच बजे तक पहुंचे अनंत अंबानी की कार गेट नंबर चार के सामने रुकी। वहां से वे पैदल ही मंदिर में प्रवेश किए। गर्भगृह पहुंचकर करीब पांच मिनट तक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन किया। अनंत अंबानी ने मंदिर में दर्शन के बाद अधिकारियों से बात की और धाम की व्यवस्थाओं को देखा। पुजारियों ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्रम् भेंट किया। इसके बाद उन्होंने दान किया।

अनंत अंबानी ने सोमवार को माता अन्नपूर्णा के भी दर्शन किए और एक करोड़ रुपये का दान दिया। 21 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई। मंदिर के अर्चक पं. पप्पू ने विशेष कुमकुमार्चन पूजन कराया। अनंत ने माता के श्रीचरणों में शीश नवाया और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद लिया। उन्हें माता का प्रसाद व अंगवस्त्रम भेंट किया गया।

अंबानी परिवार पिछले तीन साल में छह बार बाबा विश्वनाथ के धाम आ चुका है। सोमवार से पहले अनंत अंबानी ने इसी साल 16 जून को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे। वह सप्तऋषि आरती में शामिल हुए और अन्नपूर्णा मंदिर गए थे। एक करोड़ का दान भी किया था। पिछले साल 28 मई को बड़े भाई आकाश अंबानी ने विश्वनाथ धाम में दर्शन कर एक करोड़ का दान दिया था। 24 जून 2024 को इनकी मां नीता अंबानी और पिता मुकेश अंबानी ने अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह का पहला निमंत्रण पत्र बाबा विश्वनाथ के चरणों में अर्पित किया था। उन्होंने 1.51 करोड़ का दान दिया था। एक फरवरी 2023 को अनंत अंबानी ने 24 घंटे में दो बार बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया था।

Leave a Reply

You May Like

काशी पहुंचे अनंत अंबानी: बाबा विश्वनाथ के चरणों में अर्पित किए पांच करोड़....|....योगी बोले- जब विदेशी ताकतें परेशान करती थीं, उस वक्त गुरुनानक जी ने मंत्र दिया कि 'एक ओंकार'....|....ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारा....|....सरकारी नौकरी के नाम पर 5.90 लाख ठगने वाला आरोपी छतरपुर से गिरफ्तार....|....'रिश्वतखोर अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई'....|....रायपुर मास्टर प्लान में बड़े बदलाव की तैयारी, विसंगतियां होंगी दूर....|....जबलपुर में जज के घर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार....|....हिंदी के महाकुंभ में उमड़ा साहित्यकारों का सैलाब....|....पहले अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड, फिर मंत्रियों की परीक्षा....|....एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: परीक्षा की नई तारीख घोषित