प्रीति झंगियानी ने बुल्गारिया में बढ़ाया भारत का गौरव

admin
शेयर करे

भारतीय पैरा-एथलीट्स ने दिखाई अदम्य जज़्बे की मिसाल

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 19 सितंबर 2025। अल्बेना, बुल्गारिया में 10 से 22 सितंबर 2025 तक आयोजित 46वीं विश्व आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप और 27वीं पैरा-आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का नेतृत्व कर रही हैं पीपल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया की अध्यक्ष और एशियन आर्मरेसलिंग फेडरेशन की उपाध्यक्ष प्रीति झंगियानी। उनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम पूरे आत्मविश्वास और ताकत के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर चुनौती पेश कर रही है। झंगियानी, जिन्होंने भारत में आर्मरेसलिंग को नई पहचान दिलाई है, इस बार भी गर्व से भारतीय खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 60 से अधिक देशों और 1,500 से ज्यादा प्रतिभागियों की मौजूदगी इसे विश्व की सबसे बड़ी आर्मरेसलिंग प्रतियोगिताओं में शुमार करती है।

इस अवसर पर प्रीति झंगियानी ने कहा- “इस जिम्मेदारी को निभाना मेरे लिए गर्व का विषय है। हमारे खिलाड़ियों की लगन और जुनून मुझे बेहद प्रेरित करता है। वे ही भारत की असली शान हैं और इन्हीं की मेहनत से हम यहां खड़े हैं। मैं हर खिलाड़ी को सफलता की शुभकामनाएँ देती हूँ। भारत के प्रदर्शन ने भी उम्मीदों को पूरा किया। राजबीर नंदा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि श्रीशांत ने रजत पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया। इनकी उपलब्धियाँ भारतीय खेल शक्ति की बढ़ती पहचान को उजागर करती हैं।

यह चैंपियनशिप भारत के लिए सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और वर्षों के अभ्यास का मंच है। भारतीय टीम में न केवल अनुभवी चैंपियंस और उभरते सितारे शामिल हैं, बल्कि पैरा-एथलीट्स भी हैं, जिनका साहस और धैर्य खेल की सच्ची भावना को जीवंत करता है।

झंगियानी के जोशीले नेतृत्व और खिलाड़ियों के अदम्य जज़्बे के साथ भारत इस वैश्विक प्रतियोगिता में अपनी ताकत का नया अध्याय लिख रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री बंगले से पार्टी के पदाधिकारियों का बैरंग लौटाना सत्ता सर चढ़ कर बोल रही

शेयर करेभाजपाई सत्ताधीश पार्टी कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रहे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 सितंबर 2025। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मंत्री के निवास से अपमानित होकर वापस जाना भाजपा सरकार की हकीकत को बताता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मंत्री बंगले से पार्टी के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण