मामाअर्थ ने अपना एक्सक्लूसिव ब्रांड आउलेट मुंबई में लॉन्च किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 30 जुलाई 2022। हाउस ऑफ होनासा के तेजी से बढ़ते हुए एफएमसीजी ब्रांड,मामाअर्थ ने अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट (ईबीओ) मुंबई के फोनिक्स मार्केट सिटी, कुर्ला और इनफिनिटी मॉल मॉलाड में खोले हैं। इस टॉक्सिन फ्री पर्सनल केयर ब्रांड के तहत बेबी केयर से लेकर ब्यूटी और पर्सनल केयर के उत्पादों की फुटकर (रिटेल) बिक्री की जाएगी। मामाअर्थने एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट का शुभारंभ वरुण अलघ-सीईओ,होनासा कंज्युमर प्राइवेट लिमिटेड और ग़ज़ल अलघ-सीआईओ और सह-संस्थापक, मामाअर्थ, फीनिक्स मार्केट सिटी, कुर्ला में किया। ग्राहक केंद्रित ब्रांड होने के कारण, जो ग्राहकों की पसंद के साथ-साथ आगे बढ़ता है के मद्देनजर मामाअर्थ ने बेबीकेयर ब्रांड की टाक्सिक फ्री ब्रांड से शुरूआत की थी, लेकिन ग्राहकों की मांग के चलते इसने वयस्कों के लिए भी टाक्सिन फ्री पर्सनल केयर उत्पादों के क्षेत्र में भी अपने कदम फैला दिए। ग्राहकों पर बारीक नज़र रखते हुए और उत्पादों की ऑफलाइन उपलब्धता की बढ़ती मांग के मद्देनजर इस ब्रांड ने ऑफलाइन तरीके से उत्पाद बेचने का निश्चय किया। यह जानते हुए कि एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स ब्रांड को मजबूती और विस्तार देने के लिए जरूरी हैं मामाअर्थ ने अपने एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स शुरू किए हैं। ईबीओ के माध्यम से ग्राहक ब्रांड को लेकर आकर्षित करते हैं और उन्हें ब्रांड का एक नया अनुभव मिलता है।

ब्रांड ने अपना पहला स्टोर राजधानी शहर में खोला था, फिर दो ईबीओ मुंबई में खोले हैं। ये स्टोर अभी मुंबई की दो महत्वपूर्ण जगहों- इनफिनिटी मॉल मालॉड और फोनिक्स मार्केट सिटी कुर्ला में खोले गए हैं। 380 वर्ग फीट और 197 फीट की एरिया वाले इन स्टोरों में 140 से ज्यादा मामाअर्थ के एस्केयू मिलेंगे जिनमें स्किनकेयर, हेयरकेयर, पर्सनल केयर और नए रेंज के कलर केयर शामिल हैं। एक्सक्लूसिव ब्रांड आउलेट की लांचिंग के अवसर पर बोलते हुए होनासा कंज्युमर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ श्री वरूण अलघ ने कहा, “होनासा कंज्यूमर का कारोबार, ब्रांड का निर्माण करना है और ब्रांड का निर्माण ग्राहकों के दिमाग में होता है। ग्राहकों के साथ संवाद करने के जो माध्यम हैं वह बदलते और विकसित होते रहेंगे। चूंकि हम एक डिजिटल कंपनी भी हैं लिहाजा, डिजिटल प्लेटफार्म और तकनीकि हमारे साथ अच्छे से जुड़े हुए हैं। लेकिन हमारा मुख्य उद्देश्य ग्राहकों से जुड़े रहना है, और हमारी प्राथमिकता है कि ग्राहकों की यात्रा में साथ-साथ चलें। अगर ग्राहक आपसे ऑफलाइन खरीदी करना चाहते हैं तो आपको वहां उपस्थित रहना होगा। इसी जरूरत को समझते हुए हमने ऑफलाइन जाने का निर्णय लिया और उसके लिए एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स खोले हैं। हम उम्मीद करते हैं कि ग्राहक हमें ऑफलाइन भी उसी तरह का प्रतिसाद देंगे जैसा कि उन्होंने डिजिटल रूप में दिया है।

मामाअर्थ एक उद्देश्य से चलने वाला ब्रांड है जिसका इस बात में मजबूती से विश्वास है कि अच्छाई भीतर की चीज़ होती है, इसी के मद्देनजर वह अच्छाई को अपने उत्पादों और कार्यों से आगे बढ़ाना चाहती है। मामाअर्थ का मानना है कि अच्छाई हमारे उन छोटे-छोटे चुनावों से शुरू होती है जिन्हें हम रोजाना करते हैं। ब्रांड का विचार इस मामले में शुरू से ही बहुत स्पष्ट रहा है कि वह हमेशा ही प्रकृति के श्रेष्ठ चीजों का इस्तेमाल करेगी और किसी तरह के टॉक्सिन या खतरनाक रसायनों का प्रयोग अपने उत्पादों में नहीं करेगी। ये सारे उत्पाद बिना जानवरों की हत्या किए, प्लॉस्टिक फ्री हैं और कंपनी ने पिछले साल ही पौधों को संवारने का संकल्प किया है। इस संकल्प के तहत ही ब्रांड को जो भी आर्डर उसके वेबसाइट पर मिलते हैं उस प्रत्येक आर्डर पर एक पौधा लगाया जाता है, कंपनी का इरादा साल 2025 तक 15 लाख से ज्यादा पौधे लगाने का है।

Leave a Reply

Next Post

विशाल मेहता की फ़िल्म "मैच ऑफ लाइफ" से बॉलीवुड में यश मेहता का हाई जम्प

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 31 जुलाई 2022 । प्रोड्यूसर विशाल मेहता की हिंदी फ़िल्म “मैच ऑफ लाइफ” 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, इस फ़िल्म से बॉलीवुड में एक नए हीरो यश मेहता की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। यश मेहता का लुक, उनकी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप