23 साल के किशन सबसे महंगे बिके, टॉप-11 खिलाड़ियों में सिर्फ हर्षल की उम्र 30 से ज्यादा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 फरवरी 2022। आईपीएल में शुरुआत से ही युवा खिलाड़ियों का जलवा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला सीजन भी युवाओं से भरी राजस्थान की टीम ने जीता था। इसके बाद भी हर टीम के लिए युवा खिलाड़ी कमाल करते रहे हैं। नीलामी में भी अधिकतर टीमें अनुभवी खिलाड़ियों के बराबर ही युवा खिलाड़ियों पर भी पैसा लुटाती हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले 11 खिलाड़ियों की औसत उम्र 27 साल है।  खास बात यह है कि इसमें सिर्फ हर्षल पटेल ही ऐसे हैं, जिनकी उम्र 30 साल से ज्यादा है। 31 साल के हर्षल को आरसीबी ने 10.75 करोड़ में खरीदा है। मेगा ऑक्शन के 11 सबसे महंगे खिलाड़ियों में सात भारतीय और चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 

तेज गेंदबाजों को जमकर मिला पैसा
आईपीएल ऑक्शन 2022 के 11 सबसे महंगे खिलाड़ियों में छह तेज गेंदबाज शामिल हैं। टूर्नामेंट की 10 टीमों में से छह ने नीलामी में एक तेज गेंदबाज के लिए 10 करोड़ या उससे ज्यादा की राशि खर्ची है। वहीं कई टीमों ने पहले ही अपने तेज प्रमुख तेज को रिटेन कर लिया था। हालांकि, इन तेज गेंदबाजों में भी तीन ऐसे हैं, जो बल्ले के साथ भी योगदान दे सकते हैं। अच्छे तेज गेंदबाज पावरप्ले में विकेट दिलाते हैं और अंत में भी रन रोकने में सक्षम होते हैं। इसी वजह से टी-20 फॉर्मेट में तेज गेंदबाजों की अहमियत बढ़ जाती है। 

मार्की खिलाड़ियों को नहीं मिला पैसा
आईपीएल नीलामी में सबसे पहले मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाती है। इस लिस्ट में सिर्फ बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है, लेकिन इस बार मार्की खिलाड़ियों पर बड़ी बोली नहीं लगी। मार्की खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर सबसे महंगे बिके। उन्हें कोलकाता ने 12.25 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा कोई भी मार्की खिलाड़ी 10 करोड़ से ज्यादा रकम नहीं हासिल कर पाया। इस नीलामी के 11 सबसे महंगे खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर इकलौते मार्की खिलाड़ी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मलाइका अरोड़ा से मोहब्बत करके नर्क हो गई थी अर्जुन कपूर की जिंदगी! रिलेशनशिप पर खुलकर बोले 'इशकजादे'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 फरवरी 2022। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे अनूठी जोड़ियों में गिनी जाती है। मलाइका अरोड़ा एक बच्चे की मां हैं और अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं। वहीं अर्जुन कपूर उम्र में उनसे काफी छोटे हैं। बावजूद […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप