छत्तीसगढ़ में ईडी रेड पर मुख्यमंत्री भूपेश की प्रतिक्रिया-भाजपा सीधे नहीं लड़ पा रही, इसलिए एजेंसियों का सहारा ले रही, ये फिर आएंगी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 अक्टूबर 2022। छत्तीसगढ़ में मंगवार सुबह से जारी ईडी की कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सीधे लड़ नहीं पा रही है,  इसलिए ईडी, आईटी के माध्यम से लड़ने की कोशिश कर रही है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि, ये फिर आएंगे। ये आखिरी नहीं है। जैसे-जैसे चुनाव पास आएगा इनकी यात्राएं और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डराने-धमकाने के अलावा कोई काम नहीं है, लेकिन जनता जान चुकी है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। 

भोपाल से होकर जाएंगे सैफई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि में रवाना होने से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। सीएम बघेल ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से कमलनाथ जी और मुझे मुलायम सिंह यादव जी की अंतिम यात्रा में शामिल होने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उसी के तहत अभी भोपाल में कमलनाथ जी के पास जाऊंगा। फिर वहां से उनके साथ सैफई जाऊंगा। एक दिन पहले ही सीएम बघेल कवर्धा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम खत्म कर देर रात ही रायपुर लौट आए थे।

सीएम की ओएसडी, रायपुर कलेक्टर सहित कई कारोबारियों पर कार्रवाई
छत्तीसगढ़ के कई शहरों में ईडी ने आज सुबह-सुबह एक बार फिर से छापेमारी की है। इसमें दुर्ग में मुख्यमंत्री बघेल की ओएसडी सौम्या चौरसिया और रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू का नाम भी है। इसके अलावा रायपुर में कोयला कोराबारी सूर्यकांत तिवारी, महासमुंद में उनके ससुर और कांग्रेस के पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर, माइनिंग हेड आईएएस जेपी मौर्य, रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी, प्रिंस भाटिया, सीए सुनील अग्रवाल के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। 

जुलाई में हुई थी इनकम टैक्स की रेड 
इससे पहले जुलाई में भी इनकम टैक्स विभाग ने मुख्यमंत्री की ओएसडी सौम्या चौरसिया, कलेक्टर रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी से पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के घर से करीब 200 करोड रुपये की चल अचल संपत्ति सामने आई थी। हालांकि बाद में सूर्यकांत तिवारी ने आरोप लगाया था कि IT उन्हें छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनाने का दबाव डाल रही थी। 

Leave a Reply

Next Post

फ्लिपकार्ट से मंगाया लैपटॉप, पार्सल में मिली किताबें; कैश ऑन डिलीवरी पर 30 हजार भुगतान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 11 अक्टूबर 2022। कोरबा में ऑनलइन शॉपिंग करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक ने फ्लिपकार्ट कंपनी से अपने लिए लैपटॉप मंगवाया था, लेकिन पार्सल खोला तो उसमें किताबें निकलीं। युवक ने पार्सल लेने के बाद कैश ऑन डिलीवरी ऑप्शन से 30 हजार रुपए […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़