‘सिकंदर’ का टीज़र 27 दिसंबर 2024 को रिलीज करने की साजिद नाडियाडवाला ने की घोषणा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 18 दिसंबर 2024। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘सिकंदर’, जिसे ए.आर. मुरुगाडोस ने डायरेक्ट किया है और सलमान ख़ान इसमें मुख्य भूमिका में हैं, ने दर्शकों में उत्साह का माहौल बना दिया है। इस मेगा प्रोजेक्ट ने अपनी घोषणा के बाद से ही सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब, साजिद नाडियाडवाला ने सलमान ख़ान के फैंस के लिए एक खास तोहफा दिया है। जी हां! सलमान के जन्मदिन के मौके पर यानी 27 दिसंबर 2024 को फिल्म का टीज़र रिलीज़ किया जाएगा। आखिरकार, दर्शकों को मच अवेटेड ‘सिकंदर’ की पहली झलक देखने मिलेगी, क्योंकि प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने टीज़र की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह 27 दिसंबर 2024 को रिलीज़ होगा और सलमान ख़ान के फैंस के लिए एक खास जन्मदिन तोहफा साबित होगा। सलमान ख़ान, जो बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं, के पास एक बड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनके बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

 सलमान ख़ान की मच अवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ का टीज़र उनके जन्मदिन पर रिलीज़ होने वाला है, जो उनके फैंस के लिए एक शानदार सेलिब्रेशन होगा। इस घोषणा ने उत्साह को और बढ़ा दिया है, क्योंकि अब सभी इस खास मौके पर ‘सिकंदर’ की झलक देखने के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं।

नाडियाडवाला ग्रैंडसन द्वारा प्रोड्यूस, एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टर “सिकंदर” में सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल्स में हैं। यह एक्शन से भरपूर मनोरंजक फिल्म एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने की गारंटी देती है, जो ईद 2025 के वीकेंड के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्या सागर गिरि एवं हरिद्वार सिंह ने झारखंड के राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 18 दिसंबर 2024। एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्या सागर गिरि एवं हरिद्वार सिंह ने झारखंड के राज्यपाल से राजभवन रांची में मुलाकात कर 980 पंजीकृत ट्रेड यूनियनों के पंजीकरण को बहाल करने के लिए ज्ञापन सौंपा, जिसे बिहार राज्य के पुनर्गठन और झारखंड राज्य के […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज