सीआरपीएफ के प्रधान आरक्षक की आत्महत्या से हड़कंप, AK-47 से खुद को मारी गोली; वजह जानने में जुटे अधिकारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 27 अगस्त 2024। दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक विपिन्द्र चंद्र ने सोमवार की सुबह आत्महत्या कर ली। जिसके बाद कैम्प में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से आत्महत्या की, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्रधान आरक्षक के शव का पोस्टमॉर्टम दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में किया गया। और फिर एम्बोम्बिंग के लिए जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया। एम्बोम्बिंग के बाद शव को एनएच 30 के माध्यम से रायपुर ले जाया जाएगा और वहां से फ्लाइट के जरिए गृहग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।

बारसूर थाना प्रभारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक विपिन्द्र चंद्र 195 बटालियन के सी कम्पनी में पदस्थ थे। सोमवार की सुबह बैरक में उन्होंने अपनी एके-47 रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैम्प में अफरातफरी मच गई।इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रधान आरक्षक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। मामले की जांच जारी है। शव को आला अधिकारियों को सौंप दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

जोधपुर में कोलकाता जैसा कांड, अस्पताल परिसर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म; मौके पर पहुंची पुलिस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जोधपुर 27 अगस्त 2024। राजस्थान के जोधपुर से बड़ी घटना सामने आई है। यहां महात्मा गांधी अस्पताल में एक नाबालिग ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी व एफएसएल टीमों को जांच के लिए बुलाया गया है। पीड़ित लड़की […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज