‘तौबा तेरा जलवा’ में एंजेला क्रिस्लिनज़की ने निभाई चुनौतीपूर्ण भूमिका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 जनवरी 2024। अपनी नई फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा’ में, अभिनेत्री एंजेला क्रिस्लिनज़की ने एलजीबीटीक्यू समुदाय के समर्थक के अपने रोल को निभाने पर वह काफी खुश है और गौरव महसूस कर रही है। इसके आलवा वह इस फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने को लेकर भी काफी उत्साहित है। एंजेला ने अमीषा पटेल की प्रतिभा और विनम्रता की सराहना की, उनके साथ ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर एंजेला काफी खुश भी है। एंजेला को आज जो सफलता मिली है उसके पीछे उनकी कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत है। ‘तौबा तेरा जलवा’ में, वह रिंकू का किरदार निभाती हैं, और जिस तरह की गहराई और संवेदनशीलता से उन्होंने एलजीबीटीक्यू समुदाय के व्यक्ति के अपने किरदार को प्रस्तुत किया है उसके लिए उन्हे काफी प्रशंसा मिल रही है।  इन सभी प्रसंशाओ को लेकर आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की, “कई पत्रकारों और आलोचकों ने इस फिल्म में मेरी भूमिका के लिए मेरी सराहना की है और मैं बहुत आभारी हूं। जैसा कि अब तक सभी जानते हैं, मेरा रिंकू का किरदार और अमीषा का लैला का किरदार मिलकर एक आदमी को अपने बीच में फंसाने की योजना बना रहे हैं। जिसके साथ वे दोनों एक रिश्ते में हैं। मेरी भूमिका मैंने पहले जो किया है उससे बहुत अलग थी। इसे बहुत बेहतरीन तरीके से शूट किया गया था। इसमें कुछ भी बुरा नहीं था, और यह एक समुदाय का शानदार प्रतिनिधित्व था। एक कलाकार के रूप में, मैं इस तरह के दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने के लिए पूरी तरह से सम्मानित और धन्य महसूस करता हूं। किसी ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाना काफी दिलचस्प था जो समान लिंग के प्रति आकर्षित है क्योंकि मैं पूरी तरह से इसके समर्थन में हूं। सभी के प्यार और सराहना के लिए धन्यवाद। मैं काफी प्रसन्न हूँ।”

    एक कलाकार के रूप में, एंजेला दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएँ निभाने पर सम्मानित और धन्य महसूस करती हैं, विशेष रूप से वे भूमिकाएँ जो एलजीबीटीक्यू समुदाय का समर्थन और प्रतिनिधित्व करती हैं। वह दिल से दर्शकों के प्यार और सराहना को स्वीकार करती है। 

Leave a Reply

Next Post

आर माधवन ने अजय देवगन के साथ आगामी अलौकिक थ्रिलर शैतान का पहला पोस्टर साझा किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग मुंबई 20 जनवरी 2024। आर माधवन ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म शैतान का पोस्टर साझा किया जो 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। विकास बहल (सुपर30 और क्वीन) द्वारा निर्देशित, ब्लैक मैजिक हॉरर फिल्म में अजय देवगन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला भी हैं […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप