‘थलाइवी’ के बाद “तेजस” के लिए तैयार हैं कंगना रनौत, शूट पर जाने से पहले गणेश देवा की पूजा की

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत आजकल अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘थलाइवी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनके बर्थडे पर फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। जिसमे वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता का रोल निभाती नज़र आ रही है। ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही हर तरफ सिर्फ कंगना रनौत की ही चर्चा हो रही है। फैंस हो या सेलिब्रिटी सभी खुलकर कंगना की तारीफ कर रहे हैं।

वही ‘थलाइवी ‘ के ट्रेलर लॉन्च होने के बाद अब कंगना ने अपनी अगली फिल्म “तेजस” कि शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिये दी है। हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज़ शेयर कीं है। जिसमे वो भगवन गणेश के आगे हाथ जोड़कर उनकी पूजा करती नज़र आ रही है। फोटो में भगवान गणेश के लिए उनकी श्रद्धा साफ़ दिखाई दे रही है। फोटोज़ शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा -“घर के लिए ये बेहद छोटी यात्रा थी ,अब #Tejas शूट के लिए जैसलमेर की ओर प्रस्थान कर रही हूँ, हर जगह COVID के मामलों को देखते हुए परेशान हूँ,सभी की सलामती की दुआ करती हूँ । आप सभी के प्यार और दया के लिए शुक्रिया #thalaivitrailer”। 

इस पोस्ट के ज़रिये कंगना ने ये साफ़ कर दिया है कि वो अब जल्द ही अपनी अगली फिल्म के शूट पर नज़र आने वाली है। कंगना की आने वाली फिल्म “tejas” नवम्बर के महीने में रिलीज़ होगी,जिसकी तैयारी उन्होंने अभी से शुरू कर दी है। कंगना के इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे है और अपनी ख़ुशी कमेंट्स के जरिए ज़ाहिर कर रहे है। 

बता दे कि,कंगना रनौत वैसे आए दिनों कॉन्ट्रोवर्सीज़ का हिस्सा बन जाती है।अपने बयानों और फिल्मों के चलते वो हर वक़्त क्रिटिक्स के बिच घिरी रहती है।लेकिन अपने बेबाक बर्ताव के चलते वो लोगों के दिलो में अपनी एक खास जगह बनाने में हमेशा कामयाब रहती है। जिसका उदाहरण हमें हाल ही देखने को मिला है , जब 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में कंगना रनौत ने चौथी बार नेशनल अवार्ड जीत कर पूरे इंडस्ट्री में अपने नाम का डंका बजवा दिया है। उन्हें ये नेशनल अवॉर्ड फिल्म ‘पंगा’ और ‘मणिकर्णिका’ के लिए मिला है।

वही कंगना अपनी आने वाली फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही है। उन्होंने “thalaivi” फिल्म की शूटिंग के दौरान अपना 20  किलो वज़न बढ़ाया था। लेकिन उनकी आने वाली फिल्म “tejas” के शूट के लिए उन्होंने अपना वज़न बेहद कम समय में घटाया भी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि कंगना की इस कड़ी मेहनत के बाद उनकी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है ।

Leave a Reply

Next Post

सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारनटीन, ट्वीट कर दी जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 27 मार्च 2021। सर्वकालिक महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ट्विटर पर शनिवार की सुबह जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं लगातार टेस्ट करवा रहा था, साथ ही सारे दिशा-निर्देशों का पालन भी कर रहा था हालांकि हल्के लक्षणों के साथ […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप