राहुल का नाइट आउट, जंगल में किया डिनर, सुबह महिलाओं के साथ महुआ बीना, फिर हुए दिल्ली रवाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शहडोल/उमरिया 09 अप्रैल 2024। हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शहडोल में रात गुजारनी पड़ी। रात को उन्होंने जंगल में ढाबे में जाकर रात्रिभोज किया। फिर सुबह पांच बजे उमरिया की हवाई पट्टी से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। शहडोल से उमरिया तक वे सड़क मार्ग से गए। रास्ते में महुआ बीन रही महिलाओं के साथ उन्होंने बातचीत की। इस दौरान महुआ भी बीना। महिलाओं से कांग्रेस को वोट देने की अपील भी की। 

राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के सिवनी और शहडोल लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने मध्य प्रदेश आए थे। उन्होंने सिवनी में सभा को संबोधित किया और फिर शहडोल के बाणगंगा मेला मैदान में भी सभा ली। इसके बाद जब उन्हें लौटना था तब हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया। मौसम भी खराब हो चुका था। इस वजह से राहुल को रात शहडोल में गुजारनी पड़ी। 

हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से गए उमरिया
शहडोल से राहुल को हेलीकॉप्टर से जाना था। इसके बजाय उन्होंने सड़क मार्ग को चुना। सुबह पांच बजे शहडोल से रवाना होने के बाद उमरिया कलेक्टर कार्यालय के पास रास्ते में गाड़ी रुकवाई और महुआ बीन रही महिलाओं के बीच पहुंच गए। वहां उन्होंने उनसे चर्चा की। उन्होंने महुआ अपने हाथ से बीना और टोकरी में रखा। साथ ही साथ उनसे उनकी समस्या भी जानी। उन्होंने कांग्रेस को वोट डालने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम आपके हितों की रक्षा के लिए जरूर ठोस कदम उठाएंगे। आदिवासी महिला एवं पुरुषों के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।

बांधवगढ़ के ढाबे में नाइट आउट
राहुल शहडोल के सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहरे थे। रात को उन्होंने होटल से निकलकर उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र में मदारी ढाबा पर भोजन किया। यह इलाका बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है। यहां अक्सर बाघों की साइटिंग भी होती है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद थे।  

उमरिया में भी एक घंटा लेट हुए राहुल
राहुल गांधी ने उमरिया जिले में न केवल महुआ बीना, बल्कि उसे चखा भी। उमरिया हवाई पट्टी पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने जंगल में महिलाओं से बातचीत के बाद महुआ बीना। उन्होंने महुआ को चखा भी। उमरिया में राहुल गांधी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र करार दिया है। इस पर भी चुप ही रहे। राहुल गांधी को सुबह छह बजे उमरिया से उड़ान भरनी थी। फ्यूल समय पर नहीं पहुंचने से उन्हें करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। 

Leave a Reply

Next Post

विराट के बाद गंभीर ने धोनी को लगाया गले; मैदान पर आए माही तो शोर नहीं झेल पाए रसेल, कान बंद किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 अप्रैल 2024। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को चेपॉक में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हराकर आईपीएल में जीत की राह पर वापसी की। घरेलू दर्शकों की खुशी तब बढ़ गई, जब तीसरा विकेट गिरने के बाद एमएस धोनी बल्लेबाजी के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान