‘भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे पीएम मोदी, कीमत देश चुका रहा’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर हमला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में भ्रष्टाचार का स्कूल चला रहे हैं, जिसमें वे खुद भ्रष्टाचार विज्ञान विषय के तहत चंदे का धंधा समेत हर चैप्टर खुद विस्तार से सिखा रहे हैं।’ राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी से दान की रकम जुटा रही है।

राहुल गांधी का भाजपा पर आरोप
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘छापेमारी कराकर दान कैसे लिया जाए? दान लेकर ठेके कैसे बांटे जाएं? भ्रष्ट लोगों को धुलने वाली वॉशिंग मशीन कैसे काम करती है? किस तरह से जांच एजेंसियों को रिकवरी एजेंट बनाकर जमानत और जेल का खेल खेला जाता है?’ राहुल गांधी ने लिखा कि ‘भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी भाजपा ने अपने नेताओं को इस ‘क्रैश कोर्स’ को जरूरी कर दिया है, जिसकी कीमत देश चुका रहा है।’ राहुल गांधी के अनुसार ‘I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के इस स्कूल पर ताला लगाकर हमेशा के लिए इस कोर्स को बंद कर देगी।’

राहुल गांधी शनिवार को बिहार दौरे पर रहेंगे और भागलपुर में रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के साथ इस रैली में महागठबंधन के अन्य नेता भी शामिल होंगे। इनमें राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मैनपुरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, चार महिलाओं की मौत; 24 लोग घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मैनपुरी 20 अप्रैल 2024। मैनपुरी के भोगांव में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 24 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया गया है कि ट्रक ने सड़क किनारे खड़े  ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रॉली में महिलाएं […]

You May Like

शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास: महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 3000 रन....|....पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में