रायपुर में कानून की गाड़ी बनी काल: ट्रैफिक पुलिस वाहन ने स्कूल जा रहे मासूमों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब स्कूल जाने के दौरान दो नाबालिग बच्चे सड़क हादसे का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसके साथ मौजूद बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह दुर्घटना शहर के पॉश क्षेत्र माने जाने वाले छत्तीसगढ़ क्लब के सामने हुई।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, बच्चों को टक्कर मारने वाला वाहन ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी (क्रेन) थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्रेन चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

बोकारो में हाथियों का कहर; घर में घुसकर एक ही परिवार के तीन लोगों की कुचलकर ली जान, एक गंभीर घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची/बोकारो 06 फरवरी 2026। झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत महुआ टांड थाना क्षेत्र के जंगलों से सटे बड़की पुन्नू गांव में गुरुवार अहले सुबह करीब तीन बजे हाथियों के झुंड ने भीषण तांडव मचाया। भोजन की तलाश में पहुंचे पांच हाथियों ने एक […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान