गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 22 जुलाई 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की गौधाम योजना हवाहवाई निकली, धरातल पर मात्र तीन गौधाम बनाया गया है। जिसकी क्षमता एक गौधाम की ढाई सौ पशुधन रखने की है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में लाखों पशुधन सड़कों पर भटक रहे हैं, दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जनहानि और पशुधन की हानि भी हो रही है। भाजपा सरकार बनते ही पूर्व बने 10,000 से अधिक गौठानों पर तालाबंदी कर दिया गया, जिसका खामियाजा किसानों को हो रहे। किसान पशुधन के फसल चराई से परेशान है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद गोठानो में की गई तालाबंदी के चलते प्रदेश में पशुधन की तस्करी बढ़ गई। जिस गति से पशु तस्करी हो रही है, लगभग प्रदेश से 5 लाख से अधिक गोवंश गायब है। भाजपा जो चुनाव जीतने के लिए गौ माता की जयकारा लगाती है, सरकार बनने के बाद उसका गौ विरोधी चरित्र सामने आया है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 10,000 से अधिक गौठानों का निर्माण हुआ था। जिसमें 7000 से अधिक गोठान स्वावलंबी थे जिसमें सरकारी खजाने से एक रुपया भी खर्च नही होता था। महिला स्व सहायता समूह उन गोठानो का संचालन करती थी। किसान पैरा दान करते थे। भाजपा ने राजनीतिक द्वेष के चलते उन गोठानो के खिलाफ झूठा मनगढंत आरोप लगाकर दुष्प्रचार किया। सरकार बनते ही सबसे पहले गोठानो को बंद किया।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ढाई साल में मात्र तीन गोठानों का निर्माण भाजपा की सरकार ने किया है, इससे समझ सकते हैं कि पशुधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार कितना गंभीर है। कांग्रेस मांग करती है की गोठानों का ताला खोला जाये, रोका-छेका अभियान शुरू किया जाए एवं पशुधन संरक्षण की दिशा में सरकार गंभीरता से काम करें।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती

शेयर करे28 जुलाई से करें आवेदन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 22 जुलाई 2026। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय ने नर्सिंग ऑफिसर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 206 रिक्त पदों को भरा […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप