शुभेंदु अधिकारी की सभा में भारी हंगामा, भवानीपुर में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 26 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल में पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण के मतदान से पहले सभी पार्टियां प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। इसी गहमागहमी के बीच भवानीपुर में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह घटना भाजपा उम्मीदवार और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की जनसभा के पास हुई। शुभेंदु अधिकारी की सभा शुरू होने से पहले ही दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों पक्षों को शांत कराया। सुरक्षाबलों की सूझबूझ से स्थिति नियंत्रण में आई।

इस घटना पर शुभेंदु अधिकारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बंगाल में इस समय ‘गुंडा राज’ और ‘जंगल राज’ चल रहा है। हम इस माहौल को खत्म करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। शुभेंदु ने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हर साजिश उन पर ही भारी पड़ेगी। इस बार का चुनाव एकतरफा नहीं होगा, बल्कि जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे गुंडों को बाहर निकालें और बंगाल को सुरक्षित करें। शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। दूसरे चरण के मतदान से पहले हुई इस घटना ने राज्य में सियासी पारा और चढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Next Post

'दीदी अपने गुंडों को गैरेज में बंद रखें', अमित शाह ने दी चुनाव में गड़बड़ी न करने की चेतावनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 26 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी रैलियों और रोड शो के जरिए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कह दिया […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान